32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

“बस्तर आइडल 2026”: बेमेतरा की 10 साल की अरुणिमा शर्मा ने जूनियर कैटेगरी में जीता दूसरा स्थान!

Must read

बेमेतरा/छत्तीसगढ़ 11/05/2026

राग द म्यूजिकल ग्रुप, जगदलपुर द्वारा आयोजित “बस्तर आइडल 2026” का ग्रैंड फिनाले 9 मई को निर्मल विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से संपन्न हुआ।

छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बस्तर संभाग और ओडिशा के सैकड़ों प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जूनियर कैटेगरी में बेमेतरा की नन्हीं गायिका अरुणिमा शर्मा ने “पिया तोसे नैना लागे रे” गाकर द्वितीय रनर अप का खिताब जीता। उन्हें ₹11,000 नकद, ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और गिफ्ट वाउचर से सम्मानित किया गया।

प्रतिभावानअरुणिमा शर्मा ने अपनी बेमिसाल गायकी और आत्मविश्वास से न केवल जजेस बल्कि हजारों दर्शकों का दिल जीता। उनकी इस उपलब्धि पर बेमेतरा,रायपुर सहित पूरे बस्तर संभाग में हर्ष का माहौल है।

निर्णायक मंडल में लोकगायक सुनील सोनी गायिका प्रज्ञा त्रिवेदी और संगीतकार अतीक रहमान शामिल थे। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और जगदलपुर महापौर संजय पांडेय ने पुरस्कार वितरित किए।

राग द म्यूजिकल ग्रुप के संचालकों/आयोजकों का कहना है कि यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ की छुपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देगी। अरुणिमा की जीत पर बेमेतरा से बस्तर तक खुशी की लहर दौड़ गई।

*🏆 बेमेतरा का परचम लहराया बस्तर आइडल में! 🏆*

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article