बेंगलुरु, 10 मई 2026
— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जिसमें भारी संख्या में लोग उमड़े।
ऐतिहासिक तारीख का जिक्र
पीएम मोदी ने 10 मई की ऐतिहासिक अहमियत याद दिलाते हुए कहा कि 1857 में आज ही के दिन स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी भड़की थी, जो आगे चलकर आजादी की ज्वाला बन गई।
चुनावी सफलता पर जोर देकर उन्होंने भाजपा की हालिया जीत गिनाई —पुडुचेरी में लगातार दूसरी बार NDA सरकार।असम में लगातार तीसरी बार NDA सरकार।बंगाल में अब तक का सबसे बड़ा जनसमर्थन।गुजरात पंचायत व निकाय चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ जीत।
कांग्रेस पर हमला
पीएम ने कहा कि कर्नाटक और देश की महिलाएं कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगी, क्योंकि उसने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी में बाधा डाली।
ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख
उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ का जिक्र करते हुए साहस और शक्ति की विरासत को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया।
बीजेपी की सरकारों के लिए लोक कल्याण सर्वोपरि है। हमारा मंत्र है सबका साथ-सबका विकास और हमारा मॉडल गुड गवर्नेंस का है।
पीएम मोदी कल 11 मई को गुजरात के सोमनाथ में मंदिर पुनर्निर्माण उत्सव में शामिल होंगे।
पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “एक भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते, मैं जानता हूं कि इतनी बड़ी संख्या में, इतने संगठित तरीके से, सुबह-सुबह केवल भाजपा कार्यकर्ता ही एकत्रित हो सकते हैं। इतनी बड़ी संख्या में यहां आने के लिए मैं आप सभी का हार्दिक आभारी हूं।”


