36.2 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

घोटमर्रा उपकेंद्र में 5 एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापित, 11 गांवों को बेहतर बिजली सुविधा

Must read

बेमेतरा 05 मई 2026:-

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (दुर्ग क्षेत्र) द्वारा ग्रामीण विद्युत अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए साजा संभाग के देवरबीजा वितरण केंद्र अंतर्गत 33/11 केवी घोटमर्रा उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

पुराने की जगह लगा नया 5 MVA पावर ट्रांसफार्मर

भीषण गर्मी और बिजली मांग वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, उपकेंद्र में लगे पुराने 3.15 MVA ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह 5 MVA क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उसे सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत (चार्ज) किया गया है। यह कार्य कार्यपालक निदेशक संजय खंडेलवाल के मार्गदर्शन एवं अधीक्षण अभियंता श्री आर.के. मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

क्षमता वृद्धि से घोटमर्रा, हड़गांव, भेड़नी, चोटमर्रा, केछवई, कड़ई, हाड़ाहुली, कातुलबोड, मोतेसरा, रौद्र और डरजरा सहित कुल 11 गांवों के लगभग 2410 घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से बेहतर बिजली आपूर्ति की मांग कर रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलेगी। नए ट्रांसफार्मर के लगने से क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या काफी हद तक समाप्त होगी, जिससे किसानों को सिंचाई कार्यों के लिए पर्याप्त और स्थिर बिजली मिल सकेगी, वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को भी गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्राप्त होगी।

इस कार्य को सफल बनाने में विभागीय अधिकारियों एवं तकनीकी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस दौरान कार्यपालन अभियंता एस.के. राय एवं एम.के. शुक्ला, सहायक अभियंता सी.एल. वर्मा, जी.पी. बंजारे तथा कनिष्ठ अभियंता अभिषेक राठी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से बढ़ते विद्युत लोड को आसानी से प्रबंधित किया जा सकेगा, जिससे गर्मी के मौसम में बिजली ट्रिपिंग की समस्या में कमी आएगी और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।








- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article