डिजिटल डेस्क – 04/05/2026
आज जब हम विकास की बात करते हैं, तो एक बड़ी चुनौती हमारे सामने दीवार बनकर खड़ी हो जाती है— जनसंख्या विस्फोट। संसाधन (जमीन, पानी, अनाज) सीमित हैं, लेकिन उनका उपभोग करने वाले हाथ निरंतर बढ़ रहे हैं।
क्या यह आने वाले समय के लिए भयावह स्थिति है?
जी हाँ, यदि जनसंख्या वृद्धि की दर और संसाधनों के प्रबंधन में तालमेल नहीं बैठा, तो स्थिति चिंताजनक हो सकती है।
सीमित संसाधन और पर्यावरण:
कृषि योग्य भूमि घट रही है और जल संकट गहरा रहा है।बेरोजगारी मुंह बाएं खड़ी है जितनी अधिक आबादी होगी, रोजगार के अवसरों पर उतना ही अधिक दबाव बढ़ेगा।अधिक आबादी का अर्थ है अधिक प्रदूषण और जंगलों की कटाई।
सरकार के प्रयासऔर नीतियां परिवार नियोजन कार्यक्रम
भारत सरकार और राज्य सरकारें (जैसे छत्तीसगढ़ शासन) इस दिशा में कई कदम उठा रही हैं। ‘हम दो हमारे दो’ के नारे के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गर्भनिरोधक साधनों और नसबंदी शिविरों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है।
मिशन परिवार विकास महिला सशक्तिकरण
देश के उन जिलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जहाँ प्रजनन दर (TFR) अधिक है। लड़कियों की शादी की उम्र और उनकी शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है, क्योंकि शिक्षित महिला परिवार नियोजन को बेहतर समझती है।
जन जागरूकता: सबसे बड़ा समाधान।कानून से ज्यादा असर जागरूकता का होता है।छोटे परिवार के आर्थिक और स्वास्थ्य लाभों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना।धार्मिक और सामाजिक भ्रांतियों को दूर करना।
युवाओं को जिम्मेदारी का अहसास कराना कि जनसंख्या नियंत्रण ‘देश सेवा’ का ही एक रूप है।
चौपाल चर्चा: ज्योतिपति और ज्वाला का संवाद
(स्थान: गाँव की चौपाल, हाथ में अखबार लिए ज्योतिपति और ज्वाला बैठे हैं)
ज्वाला:(चिंता में) “ज्योतिपति भैया, ये जो हर दिन आबादी की खबरें आ रही हैं, क्या आपको नहीं लगता कि एक दिन पैर रखने की जगह भी नहीं बचेगी? जमीन तो उतनी ही है, पर घर बढ़ते जा रहे हैं।”
“सही पकड़े हो ज्वाला। देखो, धरती एक थाली की तरह है। अगर थाली में चार लोगों का खाना है और दस लोग बैठ जाएं, तो कोई भी पेट भर के नहीं खा पाएगा। यही हाल हमारे संसाधनों का है।”ज्योतिपति ने कहा।
“तो सरकार क्या कर रही है? क्या कोई सख्त कानून नहीं आना चाहिए?”ज्वाला का प्रश्न
ज्योतिपति अपनी जानकारी पर कहा “सरकार नीतियां तो बना रही है ज्वाला, लेकिन असली ‘परिवर्तन’ तो तब आएगा जब आम आदमी अपनी जिम्मेदारी समझेगा। जब तक हम ये नहीं समझेंगे कि छोटा परिवार ही सुखी परिवार है, तब तक कोई भी कानून पूरी तरह सफल नहीं होगा। आखिर आने वाली पीढ़ी को हम विरासत में भीड़ देंगे या बेहतर सुविधा, ये हमें आज तय करना होगा।”
“बात तो सोलह आने सच है भैया। अब जन-जन को जागना ही होगा।”ज्वाला का समर्थन।


