डिजिटल डेस्क 03/05/2026
बंगाल विधानसभा में दो चरणों में चुनाव हो चुके जिसमें 15 बूथों पर शांतिपूर्ण पुनर्मतदान दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को मगराहाट पश्चिम(11 बूथ) और डायमंड हार्बर(4 बूथ) विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक री-पोलिंग हुई।
शाम 7 बजे तक करीब 90% मतदान दर्ज किया गया।इस बार प बंगाल चुनाव में रिकॉर्ड प्रतिशत से मत डाले गए है। मतदाताओं ने मौसम को दरकिनार करते हुए काफी उत्साह दिखाया है।
पहले हुई धांधली और गड़बड़ी की शिकायतों के बाद, BJP के आरोपों पर चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया था। हर बूथ पर भारी सुरक्षाबल तैनात रहे।
एक विवाद: डायमंड हार्बर के एक बूथ पर TMC ने सुरक्षाबलों पर एक दिव्यांग मतदाता और उसकी मां को परेशान करने का आरोप लगाया — हालांकि बाकी जगह माहौल शांत रहा।
फलता में पूरी सीट पर दोबारा चुनाव धांधली और धमकियों के गंभीर आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने फलता विधानसभा सीट पर संपूर्ण पुनर्मतदान का आदेश दे दिया है।
इसी बीच खबरों में ममता बनर्जी का बड़ा दावा सामने आया है — “200+ सीटें जीतेगी TMC” की बात कही है।
मतगणना से ठीक दो दिन पहले CM ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक में एग्जिट पोल को सिरे से खारिज कर दिया।उनके मुख्य बयान पर नजर डाले तो “एग्जिट पोल शेयर बाजार में हेरफेर की कोशिश है”।”TMC इस बार 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी”।
“2021 और 2024 की तरह इस बार भी वही खेल खेला जा रहा है”।ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं की मेहनत की तारीफ की और कहा —”यह लड़ाई कठिन थी, लेकिन जीत हमारी होगी।”
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव :री-पोलिंग और सियासी हलचल


