बेमेतरा | 29 अप्रैल, 2026
कलेक्टर श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई के सख्त निर्देश पर जिला आबकारी टीम ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक और सफल कार्रवाई की है। पौंसरी-बालसमुंद मार्ग पर घेराबंदी कर विभाग ने एक युवक को भारी मात्रा में देशी मदिरा के साथ गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण
आरोपी साहिद बंजारे (20 वर्ष), निवासी भालूपान से250 पाव देशी मसाला मदिरा (45 बल्क लीटर) जब्त किया गया।
कुल मशरूका: लगभग ₹80,000 (शराब एवं बिना नंबर की दोपहिया वाहन)।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
जिला आबकारी अधिकारी डॉ. पलक नंद के मार्गदर्शन में टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। आरोपी बिना नंबर की बाइक पर शराब का अवैध परिवहन कर रहा था। पुलिस ने शराब को सीलबंद कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1)(क) एवं 59(क) के तहत गैर-जमानती मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
अपील: अवैध शराब की शिकायत के लिए आबकारी विभाग के दूरभाष नंबर 7803036415 पर सूचना दें।
अवैध शराब पर बेमेतरा आबकारी की बड़ी स्ट्राइक: 250 पाव मदिरा जब्त, आरोपी जेल


