34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

राजा शिवाजी फिल्म की ट्रेलर रिलीज सोशल मीडिया पर उठा विवाद

Must read

डिजीटल डेस्क -23/04/2026

1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की वीर गाथा पर बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर विवादास्पद हो गया है। रितेश देशमुख के निर्देशन और अभिनय वाली यह फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज हो रही है।

ट्रेलर विवाद: वाघनख सीन पर सवाल

20 अप्रैल को रिलीज हुए ट्रेलर में शिवाजी महाराज (रितेश देशमुख) अफजल खान (संजय दत्त) को प्रतापगढ़ मुलाकात से पहले ही बाघ -नख खुलेआम दिखाते नजर आते हैं। ऐतिहासिक कथाओं के अनुसार, 10 नवंबर 1659 को यह निहत्थी मुलाकात थी—शिवाजी ने वाघनख छिपाकर रखा और अफजल के धोखे वाले हमले पर ही इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया यूजर्स, खासकर BJP कार्यकर्ता सुरेश नखुआ ने इसे इतिहास की तोड़-मरोड़ और अपमान बताया।

रितेश का संयमित जवाब

आलोचनाओं पर रितेश ने विनम्रता से कहा, “आदरणीय सर, कृपया 1 मई को फिल्म जरूर देखें। आपके सभी सवालों का जवाब फिल्म में ही है। परिवार-दोस्तों संग आनंद लें। जय शिवराय।” उन्होंने 10 साल पुराने सपने का जिक्र कर भावुक हुए।

स्टार कास्ट और भव्यता

फिल्म में अभिषेक बच्चन संभाजी, सचिन खेडेकर शाहजी राजे, भाग्यश्री जीजाबाई, विद्या बालन, फरदीन खान, जेनेलिया देशमुख जैसे सितारे हैं। माराठी, हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज, संगीत अजय-अतुल का।ट्रेलर की भव्यता से फैंस उत्साहित, लेकिन इतिहास प्रेमी सतर्क।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article