24.2 C
Raipur
Wednesday, July 22, 2026

पुलिस ज्यादती: भाजपा कार्यकर्ता को थाने में जड़े 20 थप्पड़, ASI निलंबित

Must read

खबर जनचौपाल 36-21/04/2026

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाने में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने केस की जानकारी लेने थाने पहुंचे एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ ASI दिनेश तिवारी ने कथित तौर पर बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया और उसे एक के बाद एक करीब 20 थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान अधिकारी ने कार्यकर्ता को धमकाते हुए कहा — “नेतागिरी निकाल दूंगा।” थप्पड़ों की मार इतनी तेज थी कि पीड़ित का कान सुन्न हो गया।

पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया और लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर गुस्से की लहर दौड़ गई। वर्दी के रौब में बेखौफ होकर की गई यह मारपीट तब और गंभीर हो जाती है जब पीड़ित सत्तारूढ़ दल का कार्यकर्ता हो — ऐसे में आम नागरिक के साथ पुलिस का व्यवहार कैसा होता होगा, यह सोचने वाली बात है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल संज्ञान लिया और आरोपी ASI दिनेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी गई है। यह घटना एक बार फिर पुलिस अनुशासन और जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठाती है और यह संदेश देती है कि कानून के रखवाले खुद कानून से ऊपर नहीं हैं।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article