23.9 C
Raipur
Wednesday, July 22, 2026

83 किलो गांजा तस्करी मामले में आरोपी गिरफ्तार, बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Must read

बेमेतरा, 24 मार्च 2026।

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन और सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बैजी टोल प्लाजा के पास नेशनल हाईवे-30 किनारे एक ट्रक (CG 04 M 6804) पलटा हुआ है। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर ट्रक में सरिया के बीच संदिग्ध पैकेट मिले, जिनमें गांजा भरा हुआ था। घटना स्थल से चालक फरार था।

तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक से कुल 83 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 8.39 लाख रुपये आंकी गई। साथ ही ट्रक और अन्य सामग्री भी जब्त की गई। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान फरार ट्रक चालक लाला चर्मकार (31 वर्ष), निवासी रीवा (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया, जो पहले से ही एक अन्य मामले में जेल में निरुद्ध था। वहीं विवेचना में ओडिशा निवासी रंजीत भवसागर (36 वर्ष) की संलिप्तता सामने आई, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गांजा ओडिशा से ट्रक के माध्यम से लाकर आरोपी लाला चर्मकार को सप्लाई किया गया था। पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क की जांच जारी रखी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सोनल ग्वाला, एएसआई दीना नाथ सिन्हा सहित पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article