छत्तीसगढ़ डिजिटल डेस्क | 17 मार्च 2026
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक होंडा कार से 75 लाख रुपये नकद बरामद किए। कार, मोबाइल और नकदी सहित कुल 85 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई। दो ओडिशा निवासियों को हिरासत में लिया गया है।
यह कार्रवाई 16 मार्च को कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी नाका पर हुई। एनएच-353 पर ओडिशा के खरियार रोड से रायपुर की ओर आ रही सफेद होंडा कार (OD 05 PB 2122) को रोका गया। जांच में कार की मध्य सीट पर नीले बैग से 150 बंडल (500 के नोट, प्रत्येक 100 नोट) मिले।
ड्राइवर राजेंद्र महानंद (27, मुंडापला, बलांगीर) और सहयात्री महाप्रज्ञ जैन (47, कांटाबांजी, बलांगीर) ने नकदी के वैध दस्तावेज नहीं दिखाए। पूछताछ में उन्होंने राशि को रायपुर के सोना-चांदी व्यापारियों (करीब 60) के लिए बताया।
मीडिया द्वारा प्राप्त खबर अनुसार पुलिस ने कार, मोबाइल और नकदी सहित कुल 85 लाख 10 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई 16 मार्च 2026 को टेमरी नाका पर वाहन चेकिंग के दौरान हुई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी हिरासत में रखा। अब आयकर विभाग जांच करेगा।
महासमुंद: कार चेकिंग में 75 लाख कैश जब्त, ओडिशा के दो युवक हिरासत में


