डिजिटल डेस्क 14 मार्च 2026 नई दिल्ली
तमिलनाडु सरकार थूथुकुडी जिले में एक ग्रीनफील्ड शिपबिल्डिंग क्लस्टर स्थापित करने का प्रस्ताव कर रही है।वीओ चिदंबरनार पोर्ट (वीओसीपीए) और तमिलनाडु राज्य उद्योग संवर्धन निगम (एसआईपीसीओटी) ने एनएसएचआईपीटीएन नामक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) का गठन किया है तथा संबंधित जिम्मेदारियों पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
राज्य सरकार ने रामनाथपुरम सहित तटीय जिलों में जहाज निर्माण एवं मरम्मत पहलों के आर्थिक-रोजगार प्रभावों का अध्ययन किया है। क्लस्टर से उद्योग क्षमता बढ़ेगी, सहायक क्षेत्र आकर्षित होंगे तथा आपूर्ति श्रृंखला मजबूत होगी।उद्योग का 6.4 का उच्च रोजगार गुणक प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित करेगा।
एनएसएचआईपीटीएन से जहाज निर्माण, मरम्मत, समुद्री इंजीनियरिंग, फैब्रिकेशन, लॉजिस्टिक्स व बंदरगाह सेवाओं में 55,000 से अधिक रोजगार सृजित होंगे। सहायक उद्योगों जैसे समुद्री उपकरण, इस्पात फैब्रिकेशन, विद्युत प्रणाली, कोटिंग्स व इंजीनियरिंग का पारिस्थितिकी तंत्र बनेगा।
नीली अर्थव्यवस्था को मजबूत करने हेतु मत्स्य पालन, लॉजिस्टिक्स, एमएसएमई व सेवा क्षेत्रों में गुणक प्रभाव पड़ेगा। तमिलनाडु बंदरगाह आधारित औद्योगीकरण, कौशल विकास, एमएसएमई भागीदारी व आपूर्ति विस्तार पर कार्यरत है।तमिलनाडु जहाज निर्माण नीति 2026 में इक्विटी समर्थन, उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) व अवसंरचना प्रोत्साहन शामिल हैं।
परियोजना जहाज निर्माण-मरम्मत पारिस्थितिकी तंत्र बढ़ाएगी तथा क्षेत्रीय एमएसएमई को समुद्री आपूर्ति श्रृंखलाओं में एकीकृत करेगी। कौशल विकास में जहाज मरम्मत, पर्यावरण-अनुकूल रखरखाव, इंजीनियरिंग सेवाएं, वेल्डिंग, विद्युत कार्य, लॉजिस्टिक्स व बंदरगाह संचालन के प्रशिक्षण मॉड्यूल हैं। मछुआरा समुदाय को नाव निर्माण व सेवाओं में लाभ मिलेगा।
दक्षिणी तटीय जिलों में बुनियादी ढांचा, औद्योगीकरण व आजीविका के लिए जिला-विशिष्ट पहलें चल रही हैं, जिसमें बंदरगाह संपर्क सुधार, समुद्री उद्योग प्रोत्साहन, मत्स्य पालन ढांचा मजबूती, एमएसएमई समूह समर्थन व कौशल विस्तार शामिल है। यह जानकारी केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने लोकसभा में लिखित प्रश्न के उत्तर में दी।खबर स्त्रोत पीआईबी।
तमिलनाडु में थूथुकुडी जिले में ग्रीनफील्ड शिपबिल्डिंग क्लस्टर की स्थापना


