29.5 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

होली पर राजधानी रायपुर और दुर्ग में शराब की रिकॉर्ड बिक्री, रायपुर में 58 करोड़ और दुर्ग में 15 करोड़ का आंकड़ा

Must read

दुर्ग/रायपुर_ 06 मार्च 2026

होली के त्योहार के दौरान छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री में बड़ा उछाल देखने को मिला। आबकारी विभाग के अनुमान के मुताबिक इस बार प्रदेश भर में 500 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिक्री होने की संभावना जताई गई है। त्योहार के दौरान देसी शराब की तुलना में विदेशी (अंग्रेजी) ब्रांडों की मांग अधिक रही।

राजधानी रायपुर और पड़ोसी जिला दुर्ग में शराब बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है। दोनों जिलों में त्योहार के दौरान शराब दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली और बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ गई।

रायपुर में 4 दिनों में 58 करोड़ की बिक्री
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर जिले में होली पर्व के दौरान चार दिनों में 58 करोड़ रुपये से अधिक की शराब की बिक्री दर्ज की गई। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 91 लाख रुपये अधिक है।
त्योहार के कारण राजधानी की लगभग सभी दुकानों में ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गईं और कई स्थानों पर स्टॉक भी तेजी से खत्म होता नजर आया।

दुर्ग में एक दिन में 15 करोड़ की बिक्री
वहीं दुर्ग जिले में होली से ठीक पहले 3 मार्च को शराब बिक्री का नया रिकॉर्ड बना। एक ही दिन में करीब 15 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री दर्ज की गई। दुकानों पर सुबह से देर रात तक खरीदारों की भीड़ लगी रही।

आबकारी विभाग के अनुसार सामान्य दिनों में दुर्ग जिले में शराब की औसत बिक्री 3 से 5 करोड़ रुपये के बीच रहती है, लेकिन होली के अवसर पर यह आंकड़ा बढ़कर सीधे 15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

63 दुकानों से हो रही बिक्री
दुर्ग जिले में वर्तमान में कुल 63 शराब दुकानें संचालित हैं, जिनमें देसी और विदेशी दोनों प्रकार की शराब उपलब्ध है। त्योहार के कारण बिक्री में इतनी तेजी आई कि कई दुकानों में स्टॉक जल्दी खत्म होने की स्थिति भी बनी।

विदेशी ब्रांडों की ज्यादा मांग
आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक होली जैसे बड़े त्योहारों में विदेशी ब्रांडों की मांग अपेक्षाकृत अधिक रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने प्रमुख दुकानों में अतिरिक्त स्टॉक और विशेष व्यवस्था भी की थी।
त्योहार के दौरान बढ़ी खरीदारी के कारण प्रदेश में आबकारी राजस्व में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article