नई दिल्ली/36 गढ़/शिमला _05/03/2026
राज्यसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों और कांग्रेस के उम्मीदवारों के चयन पर बात करें तो आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार ‘स्थानीय चेहरे’ और ‘जातीय समीकरणों’ को साधते हुए कई चौंकाने वाले नाम सामने रखे हैं। हिमाचल प्रदेश से लेकर हरियाणा और छत्तीसगढ़ तक, कांग्रेस की रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा पर भरोसा जता प्रदेश में बाहरी बनाम स्थानीय की बहस को विराम देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्थानीय कार्ड खेला है।
यहां से कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।
रणनीति तो कहती है कांगड़ा राज्य का सबसे बड़ा जिला है और ब्राह्मण चेहरा होने के नाते अनुराग शर्मा का चयन ठाकुर-ब्राह्मण समीकरण को संतुलित करने की कोशिश है।
खास बात भी है कि आज अनुराग शर्मा का जन्मदिन भी है, जिसे पार्टी ने टिकट के उपहार के साथ खास बना दिया है। हरियाणा से दलित नेतृत्व को बढ़ावा दिया गया है। कांग्रेस ने पूर्व सरकारी अधिकारी कर्मवीर सिंह बौद्ध को मैदान में उतारकर सबको हैरान कर दिया है।
पृष्ठभूमि झांके तो अंबाला के रहने वाले बौद्ध दलित समुदाय से आते हैं।
समीकरण उदयभान और अशोक तंवर जैसे दिग्गजों के नाम चर्चा में थे, लेकिन पार्टी ने एक नए और शिक्षित दलित चेहरे को प्राथमिकता दी है ताकि राज्य में नया नेतृत्व तैयार किया जा सके। छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को दुबारा मौका,प्रदेश की दो राज्यसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने अपनी मौजूदा सांसद पर ही भरोसा जताया है। वरिष्ठ आदिवासी नेता फूलो देवी नेताम पर।
प्रतिद्वंद्वी पार्टी भाजपा ने यहाँ से लक्ष्मी वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।चुनाव गणित पर विधानसभा की सदस्य संख्या (भाजपा 54, कांग्रेस 35) के आधार पर दोनों पार्टियों का एक-एक उम्मीदवार निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।
तेलंगाना और तमिलनाडु: दिग्गजों की एंट्री
दक्षिण भारत में कांग्रेस ने अपने सबसे मजबूत कानूनी और राजनीतिक चेहरों को जगह दी है।तेलंगाना से प्रख्यात अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और वी. नरेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है। सिंघवी का राज्यसभा जाना पार्टी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कानूनी मोर्चे को मजबूती देगा। तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।
1.नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि | 5 मार्च 2026 |
2.नामांकन पत्रों की जांच | 6 मार्च 2026 |
3. नाम वापसी की अंतिम तिथि | 9 मार्च 2026 |
4.मतदान की तिथि | 16 मार्च 2026 (सुबह 9 – शाम 4 बजे) |
5.मतगणना और परिणाम | 16 मार्च 2026 (शाम 5 बजे से) |


