राजधानी रायपुर नॉर्थ जोन में वारंटियों के खिलाफ पुलिस की विशेष अभियान, 58 फरार आरोपी जेल भेजे गए ।
रायपुर, 24 फरवरी 2026
राजधानी नॉर्थ जोन रायपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था मजबूत करने के लिए करीब 60 चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटर्स व अपराधी तत्वों को थाना हाजिर कर परेड लगाई। यह कार्रवाई थाना उरला, खमतराई, गुड़ियारी, खम्हारडीह व पंडरी क्षेत्रों में की गई।पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) के निर्देश पर चली इस मुहिम में अपराधियों को अपराध से दूर रहने व साथियों की गतिविधियां रिपोर्ट करने की हिदायत दी गई।
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर चाकू, तलवार या हथियारों वाली फोटो-वीडियो पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सभी को साप्ताहिक थाना हाजिरी देने व क्षेत्र में शांति बनाए रखने का आदेश दिया गया। गुंडागर्दी या अपराध की कोई गुंजाइश नहीं बरती जाएगी।
थाना प्रभारियों की अगुवाई में परेड के दौरान अपराधियों को कड़ी समझाइश दी गई। भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। यह अभियान शहर में अपराध दर घटाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
नागरिकों से अपील की गई कि संदिग्ध गतिविधि या हथियार पोस्ट की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इससे सहयोग से कानून-व्यवस्था मजबूत होगी। पुलिस का यह प्रयास रायपुरवासियों के लिए सकारात्मक संदेश है।


