छत्तीसगढ़ में दो सीटों पर राज्यसभा का चुनाव होना है।16 मार्च को मतदान कराया जाएगा और परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे।
चौपाल 36 गढ़ _23/02/2026
छत्तीसगढ़ से अप्रैल 2026 में दो राज्यसभा सीटें रिक्त होने वाली हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने 16 मार्च को मतदान की घोषणा की है और 26 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
भाजपा ने इस चुनाव की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है। पार्टी ने सात संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर हाईकमान को भेज दिया है, जिसमें SC, OBC और सामान्य वर्ग सभी का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। विधानसभा में 54 विधायकों की ताकत के दम पर भाजपा कम से कम एक सीट आसानी से जीतने की स्थिति में है। दूसरी सीट के लिए भी पार्टी का दावा मजबूत माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ की दो सीटों पर चुनाव
खबर सूत्रों से भाजपा की ओर हाईकमान को भेजे गए प्रस्ताव में नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी और किरण बघेल, गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव और सरोज पांडे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल का नाम शामिल किया गया है।
राज्यसभा की कुल 37 सीटें 10 राज्यों से खाली हो रही हैं। महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा 7 सीटें, तमिलनाडु और बिहार से 6-6, पश्चिम बंगाल से 5, ओडिशा से 4, असम से 3, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा से 2-2, जबकि हिमाचल प्रदेश से 1 सीट। ये सीटें अप्रैल में रिटायर हो रहे सदस्यों की वजह से खाली होंगी। महाराष्ट्र में शरद पवार जैसे दिग्गज नेताओं की सीटें भी शामिल हो सकती हैं, जहां उन्होंने दोबारा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। महाराष्ट्र में 288 विधायकों वाली विधानसभा में एक राज्यसभा सीट के लिए 37 वोट चाहिए, जिससे यहां कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।


