34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

भारत को बड़ी राहत: ट्रंप ने टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया, पीएम मोदी ने जताया आभार

Must read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प को धन्यवाद दिया।(नमो ऐप)जन चौपाल 36/चौपाल से चौपाटी तक

नई दिल्ली _03 फरवरी, 2026

भारत और अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों में आज एक बड़ा मोड़ आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर लगाए गए 50 प्रतिशत के भारी-भरकम टैरिफ को घटाकर अब 18 प्रतिशत करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ के जरिए साझा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया स्वागत
इस ऐतिहासिक फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर वार्ता की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा:
“अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बेहद खुशी हुई। ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ कम करने का फैसला स्वागत योग्य है। 140 करोड़ भारतीयों की ओर से मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।”

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि जब दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और सबसे बड़े लोकतंत्र मिलकर काम करते हैं, तो इसके परिणाम वैश्विक शांति और समृद्धि के रूप में सामने आते हैं।

वार्ता के मुख्य बिंदु पर नजर
आर्थिक मजबूती: टैरिफ में इस कटौती से भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में बड़ी राहत मिलेगी।
रणनीतिक साझेदारी: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने पुष्टि की है कि दोनों नेताओं के बीच व्यापार के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई है।
भविष्य की राह: भारत की विशाल बाजार शक्ति और अमेरिका की आर्थिक क्षमता का यह मेल आने वाले समय में द्विपक्षीय व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article