23.9 C
Raipur
Wednesday, July 22, 2026

VB-जी राम जी’ मिशन पर बृजमोहन अग्रवाल का कांग्रेस को जवाब; बोले- “राम नाम से आएगी गवर्नेंस में सुचिता”

Must read

VB–जी राम जी मिशन देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ साबित होगा और पलायन जैसी समस्याओं को जड़ से खत्म करेगा।

नई दिल्ली/रायपुर_19/12/2025

‘विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) 2025’ यानी VB–जी राम जी विधेयक को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इस विवाद के केंद्र में महात्मा गांधी बनाम प्रभु श्री राम का नैरेटिव खड़ा करने की कोशिश की जा रही है, जिस पर रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इसे तर्कहीन विरोध कहा कि सरकार महात्मा गांधी के प्रति द्वेष भावना के कारण मनरेगा का नाम बदल रही है। अग्रवाल ने यदि किसी जन-कल्याणकारी योजना का संक्षिप्त नाम “जी राम जी” पड़ता है, तो यह देश के लिए गर्व का विषय होना चाहिए।

उन्होंने कहा, “राम केवल एक नाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के प्राण हैं। वे घट-घट में विराजमान हैं। जब प्रशासन और योजनाओं के साथ ‘राम’ का नाम जुड़ता है, तो उसमें नैतिकता और जवाबदेही का समावेश स्वतः हो जाता है। कोई भी अधिकारी या बिचौलिया भ्रष्टाचार करने से पहले सौ बार सोचेगा।”

श्री अग्रवाल ने विपक्ष को आइना दिखाते हुए कहा कि जो लोग गांधी जी के नाम की दुहाई दे रहे हैं, वे शायद भूल गए कि गांधी जी की आत्मा में राम बसते थे, जोर देकर कहा कि गांधी जी का सपना ‘ग्राम स्वराज’ और ‘राम राज्य’ का था, और यह विधेयक उसी दिशा में एक ठोस कदम है।

बृजमोहन अग्रवाल ने पूछा कि यदि कांग्रेस इस विधेयक से इतनी ही असहज थी, तो उसने सदन में हुई मैराथन चर्चा में भाग क्यों लिया? उन्होंने बताया कि विधेयक पर 8 से 12 घंटे तक विस्तृत चर्चा हुई, जहाँ विपक्ष ने अपने सुझाव दिए।

अंत में, उन्होंने सत्र के सफल संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article