36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

ग्राम चारडोंगरी ,बांझी में डिप्टी सीएम विजय शर्मा की चौपाल

Must read

जनता की समस्याएं,मौके पर निराकरण,ग्रामीण विकास को नई रफ्तार विकास की घोषणाएं।

कवर्धा समाचार/छत्तीसगढ़_ 02/12/2025

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चरडोंगरी और बांझी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और विकास कार्यों से संबंधित कई घोषणाएँ कीं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और सड़क, पेयजल, बिजली, शौचालय, नाली, सामुदायिक भवन तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए।

चरडोंगरी क्षेत्र के लिए घोषित कार्य
उपमुख्यमंत्री ने चरडोंगरी–सारंपुर–दुल्लापुर सड़क निर्माण की घोषणा करते हुए चेक डैम, सामुदायिक भवन, नाली एवं मंच निर्माण सहित झिराना में सीसी रोड, मेला परिसर में शौचालय और बोर खनन के लिए स्वीकृतियां दीं। सोलर लाइट लगाने की भी घोषणा की गई।

ग्राम बांझी के लिए घोषणाएँ
बांझी में सामुदायिक भवन, जागेश्वर के घर से महामाया मंदिर तक सड़क, मंदिर परिसर व गौरा चौक में बोर खनन तथा स्कूल में शौचालय और मंच निर्माण के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।

स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
चौपाल में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जिला अस्पताल में 4.5 करोड़ रुपये की लागत से सीटी स्कैन मशीन स्थापित की गई है और अस्पताल की क्षमता 100 से बढ़ाकर 220 बेड कर दी गई है। पिपरिया में 27 लाख रुपये की लागत वाले एम्बुलेंस का संचालन शुरू किया गया है। कवर्धा मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ करने की तैयारी जारी है, और 50 सीटों का शिक्षण कार्य इसी वर्ष शुरू करने की योजना है।

आवास योजना से जुड़े निर्देश
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नई सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में आवास प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। जिन परिवारों के नाम सूची में नहीं आए, उनके लिए नया सर्वे कराया गया है। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया ग्राम सभाओं के माध्यम से पूरी की जाएगी।

तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article