36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई: चंद्रबाबू नायडू को मुख्यमंत्री के रूप में 15 वर्ष पूर्ण करने पर

Must read

नई दिल्ली/हैदराबाद /पीआईबी_ 12 अक्टूबर 2025


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू को मुख्यमंत्री के रूप में उनके 15 वर्ष के कार्यकाल की पूर्णता पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने श्री नायडू से दूरभाष पर संवाद किया और उन्हें इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने श्री नायडू के भविष्य_दर्शी दृष्टिकोण, तकनीकी नवाचार के प्रति रुचि और सुशासन के लिए उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये गुण श्री नायडू के पूरे राजनीतिक जीवन की विशेषताएं रही हैं।

श्री मोदी ने उनके साथ अपने लंबे और सौहार्दपूर्ण संबंधों को भी याद किया, जो 2000 के दशक की शुरुआत में तब शुरू हुआ जब दोनों नेता अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने जनसेवा के प्रति श्री नायडू के समर्पण की सराहना की और कहा कि यह युवा नेताओं के लिए एक प्रेरणा है।

प्रधानमंत्री ने X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा:
“चंद्रबाबू नायडू गारू से बात की और मुख्यमंत्री के रूप में 15 वर्ष पूरे करने पर उन्हें बधाई दी। उनका भविष्यदर्शी दृष्टिकोण और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता उनके पूरे राजनीतिक जीवन में निरंतर बनी रही है। मैंने 2000 के दशक की शुरुआत में जब हम दोनों मुख्यमंत्री थे, तब से चंद्रबाबू गारू के साथ कई मौकों पर मिलकर काम किया है। आंध्र प्रदेश के कल्याण के लिए पूरी भावना से कार्य करने के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ।”

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के नागरिकों के कल्याण और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए श्री नायडू के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article