24.2 C
Raipur
Wednesday, July 22, 2026

महाराष्ट्र: 24×7 दुकानें खोलने का बड़ा ऐलान

Must read

महाराष्ट्र में रिटेल सेक्टर पूरे साल, रात-दिन चलता रहेगा, बस शराब और उससे जुड़े व्यापार इससे बाहर रहेंगे।

महाराष्ट्र/भारत_02/10/2025

मीडिया सूत्रों से मिलती खबर के अनुसार अब व्यापार को बढ़ावा देने महाराष्ट्र सरकार ने व्यापारियों को खास तोहफा देते हुए समूचे राज्य में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठान चौबीसों घंटे, सातों दिन (24×7) खुले रखने की अनुमति दे दी है।

इस फैसले से खासकर महानगरों में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है, साथ ही ग्राहकों को भी अधिक सुविधाएं मिलेंगी।

नया नियम और प्रमुख शर्तें
राज्य के उद्योग, ऊर्जा, श्रम और खनन विभाग ने इस आदेश के क्रियान्वयन के लिए तुरंत परिपत्र जारी किया है।

नए नियम के अनुसार, शराब बेचने या परोसने वाली जगहें (परमिट रूम, बीयर बार, वाइन शॉप, हुक्का पार्लर, कंट्री बार आदि) इस छूट के दायरे से बाहर रहेंगी और इनके पुराने समय लागू रहेंगे।

24 घंटे संचालन की छूट केवल वैकल्पिक है, व्यापारी अपनी सुविधा के अनुसार दुकान खोल सकते हैं या बंद रख सकते हैं।

हर प्रतिष्ठान को कर्मचारियों को सप्ताह में एक बार लगातार 24 घंटे की छुट्टी देना जरूरी होगा, ताकि श्रमिकों के अधिकार सुरक्षित रहें।

व्यापारियों और ग्राहकों को फायदा

लंबे समय से व्यापारियों की मांग थी कि वे अपनी दुकानों को 24×7 खोलना चाहते हैं, पर पुलिस या प्रशासन की बाधा आ जाती थी।

अब दुकानें, होटल, सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट हमेशा खुले रहेंगे, जिससे ग्राहक किसी भी समय सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

सरकार ने पुलिस व प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस नियम को सही ढंग से लागू किया जाए और व्यवसायियों को परेशान न किया जाए।

महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक निर्देश

औद्योगिक क्षेत्रों और बाज़ारों में अब कारोबार बढ़ने की उम्मीद है, जिसमें रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं।

महाराष्ट्र में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं चल रही हैं, सरकार का मानना है कि इस फैसले से राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

यह नीति ‘महाराष्ट्र दुकान और प्रतिष्ठान अधिनियम, 2017’ के दायरे में आती है, जिससे व्यापर प्रणाली में लचीलापन और आधुनिकता आएगी।

नया आदेश दीवाली जैसे त्योहारों से पहले जारी किया गया है, जिससे व्यापारी और ग्राहक दोनों ही लाभान्वित होंगे। अब महाराष्ट्र में रिटेल सेक्टर पूरे साल, रात-दिन चलता रहेगा, बस शराब और उससे जुड़े व्यापार इससे बाहर रहेंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article