31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बलौदा बाजार और बीजापुर में ‘रन फॉर आयुर्वेदा’

Must read

छग शासन द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति को मजबूती प्रदान करने, सामुदायिक भागीदारी के जरिए छत्तीसगढ़ के जिलों में यह आयोजन रखा गया।

रायपुर/छत्तीसगढ़, 24 सितंबर 2025

(न्यूज स्त्रोत पीआईबी)राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार और बीजापुर जिलों में मंगलवार को ‘रन फॉर आयुर्वेदा’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद, स्वस्थ जीवनशैली और प्राकृतिक तरीकों से स्वास्थ्य संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना था।

बलौदा बाजार में यह दौड़ सुबह 7 बजे पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान से शुरू हुई। नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। इसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली बच्चे शामिल हुए। दौड़ विभिन्न मार्गों से होकर वापस हाई स्कूल मैदान में समाप्त हुई। प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवन जीने और आयुर्वेद अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर दीप्ति गौते, एसडीएम प्रकाश कोरी, जिला आयुर्वेद अधिकारी गोदावरी पैकरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बच्चों और नागरिकों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने लायक था।

बीजापुर जिले में भी इसी तरह ‘रन फॉर आयुर्वेदा’ का आयोजन हुआ। वहां उपस्थित लोगों ने योग, प्राणायाम और प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया और आयुर्वेद आधारित जीवन जीने का संकल्प लिया।

आयुष विभाग ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि युवाओं और आम नागरिकों में आयुर्वेद की वैज्ञानिक और प्राकृतिक पद्धतियों के प्रति विश्वास भी मजबूत करते हैं।

इस तरह राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर हुए आयोजनों ने लोगों को स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article