31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

भर्ती घोटाले का ब्लास्ट! सीजीपीएससी अफसर और रिश्तेदारों पर सीबीआई का शिकंजा, पाँच गिरफ़्तार

Must read

सीबीआई की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, भर्ती घोटाले की परतें तेजी से खुल रहीं।फर्जी चयन सूची में रिश्तेदारों की एंट्री, अब सीबीआई करेगी हर नाम की जांच, प्रदेश में मचा सियासी भूचाल।

रायपुर/ छत्तीसगढ़/जनचौपाल 36
20/09/2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती घोटाले में गुरुवार को सीबीआई ने बड़ा धमाका करते हुए पाँच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति और अफसरशाही दोनों में भूचाल आ गया है।

सीबीआई के हत्थे चढ़े नामों में तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव, तत्कालीन नियंत्रक परीक्षा आरती वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुमित ध्रुव (सचिव का बेटा), मिषा कोसले और दीपा आदिल (पूर्व अध्यक्ष के रिश्तेदार) शामिल हैं। आरोप है कि इन सभी ने 2020 और 2021 की परीक्षाओं में भारी गड़बड़ी कर अपने परिजनों और परिचितों को पास करवा दिया।

जांच एजेंसी के मुताबिक, लाखों उम्मीदवारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर “परिवारवादी भर्ती रैकेट” चलाया गया। 2021 की परीक्षा में ही हजारों प्रतिभागियों ने पसीना बहाया, मगर फाइनल लिस्ट में आयोग से जुड़े लोगों के घर-परिवार चमक उठे।

यह केस जुलाई 2024 में दर्ज किया गया था और तभी से सीबीआई एक-एक परत खोल रही है। इससे पहले भी आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष और कुछ अधिकारी जेल भेजे जा चुके हैं। अब एजेंसी की नज़र उन उम्मीदवारों पर है जिन्हें इस “धांधली” का सीधा लाभ मिला।
सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में और बड़े नाम बेनक़ाब होंगे। सीबीआई ने साफ किया है —
भर्ती माफिया का पूरा खेल उजागर कर ही दम लेंगे।

प्रविष्ट तिथि 19/09/2025_by(पीआईबी)



- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article