36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

डिजिटल इंडिया पहल के 10 वर्ष पूर्ण: प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गौरव

Must read

Janchoupal36.com
नई दिल्ली, 1 जुलाई 2025 | PIB रिपोर्ट

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल इंडिया पहल के सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूरे होने पर गर्व व्यक्त किया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को देश के 140 करोड़ नागरिकों की सामूहिक इच्छाशक्ति और तकनीकी विकास की मिसाल बताया।
प्रधानमंत्री ने MyGovIndia द्वारा एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा किए गए एक थ्रेड को साझा करते हुए लिखा:
आज ऐतिहासिक दिन है, हम #डिजिटलइंडिया के 10 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं!
दस साल पहले, डिजिटल इंडिया की शुरुआत देश को डिजिटल रूप से सशक्त और तकनीकी रूप से उन्नत समाज में बदलने की पहल के रूप में हुई थी।
एक दशक बाद, हम एक ऐसी यात्रा के साक्षी हैं जिसने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया है और सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत की है।
भारत ने 140 करोड़ देशवासियों के सामूहिक संकल्प से प्रेरित होकर डिजिटल भुगतान में कई प्रगति की है।
स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों को भी इस पहल से गहरा लाभ हुआ है।
यह पोस्ट परिवर्तन और उसके पैमाने की एक झलक प्रस्तुत करता है!”

प्रधानमंत्री ने इसे भारत के डिजिटल रूपांतरण की क्रांतिकारी यात्रा बताया।
अगला दशक और भी अधिक परिवर्तनकारी होगा। हम डिजिटल गवर्नेंस से ग्लोबल डिजिटल नेतृत्व की ओर, India-first से India-for-the-world की ओर बढ़ रहे हैं।
डिजिटल इंडिया, केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं रह गया है, यह लोगों का आंदोलन बन गया है। यह एक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण और भारत को दुनिया के लिए एक विश्वसनीय इनोवेशन भागीदार बनाने के लिए अहम है।

डिजिटल इंडिया के दस वर्षों में देश ने डिजिटल भुगतान, ई-गवर्नेंस, हेल्थटेक, एजुकेशन टेक्नोलॉजी और ग्रामीण डिजिटलीकरण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।
🔗 स्रोत: प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB), भारत सरकार
🖊️ “Janchoupal36 डेस्क”]

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article