भारत और पाकिस्तान के बीच चलते तनाव के मद्देनजर बांग्लादेश के भारत विरोधी रवैया को देखते हुए भारत में प्रतिशोधात्मक रूख अपनाया और भारत ने यह निर्णय लेकर बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया है ।बांग्लादेश भारत को ऑलरेडी मिलियंस रुपयों में सामान निर्यात करता था,अब वह पूर्ववत सुगम रास्तों से नहीं भेज सकेगा।
भारत और बांग्लादेश के बीच पुराने तरीके से सामान के आयात पर भारत के विदेश व्यापार महानिदेशालय ने लगा दिया प्रतिबंध।
नए प्रतिबंध बांग्लादेशी आयात को केवल कोलकाता और न्हावा शेवा बंदरगाहों तक सीमित कर दिया है।
चर्चा की बात यह है कि बांग्लादेश से बहुत सारा सामान जो भारत में दो जगह नॉर्थ ईस्ट और वेस्ट बंगाल के द्वारा आयात होता था। लेकिन अब यहां पर बड़े स्तर पर प्रतिबंध लग गया।
जिसमें रेडीमेड गारमेंट्स, प्रोसेस्ड फूड आयात पर प्रतिबंध के साथ ,फल और फलों के स्वाद वाले पेय वस्तुओं पर नव प्रतिबंध लगाया ।इसके साथ ही भारत ने बांग्लादेश से आयात के लिए प्लास्टिक और पीवीसी प्रोडक्ट, लकड़ी के फर्नीचर आदि के आयात को पुराने रास्तों पर प्रतिबंधित किया अब केवल कोलकाता और न्हावा शेवा बंदरगाहों के माध्यम से आयात किया जा सकता है।
भारत का यह कदम बांग्लादेश द्वारा भारत विरोधी कदमों के जवाब में लिया गया है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ा है और बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।


