मुख्यमंत्री श्री साय ने की समीक्षा बैठक,स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और विस्तार के दिए निर्देश
रायपुर:_मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 3 मई को रायपुर सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस कार्यालय में स्वास्थ्य अमला के साथ स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की,
सीएम श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई जिसमें उन्होंने आमजन के हित में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करें और उन्हें अपने घर के नजदीक ही अच्छा इलाज मिले प्रयास करें। एनीमिया, मैटरनल प्रोग्राम और लेप्रोसी जैसी बीमारियों पर प्राथमिकता से काम किया जाए।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए शासन द्वारा विभाग के खाली पदों को शीघ्र ही भरा जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रमुख अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि आमजन के हित में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होते रहना चाहिए।
आज की समीक्षा बैठक पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री जी की तरफ से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सकारात्मक और महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए।
स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य टीबी और मलेरिया जैसी बीमारियों के उन्मूलन की दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है। टीबी उन्मूलन की दिशा में उपचार सफलता की दर 90 फीसदी है जबकि इस दौरान शत प्रतिशत टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन किया गया है। इसके साथ ही राज्य में मार्च 2025 तक टीकाकरण का 94 फीसदी लक्ष्य पूर्ण किया गया है।
बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- Advertisement -
- Advertisement -