31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

“कांग्रेस एक फ्यूज बल्ब है” सीएम विष्णु देव साय ने,, कांग्रेस के गायब पोस्ट पर किया पलटवार

Must read

(चर्चा जनचौपाल36) :_ जयपुर, राजस्थान: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस के ‘गायब’ पोस्ट पर कहा, “कांग्रेस फ्यूज बल्ब है। कांग्रेस अब देश की जनता का विश्वास खो चुकी है और इसीलिए यह लोग कुछ भी बोलते है।


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, विष्णुदेव साय ने मंगलवार को कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जयपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘कांग्रेस एक फ्यूज बल्ब है, तो उसको अब दिखेगा कहां” और उसने पूरे देश में जनता का विश्वास खोे दिया है। इसलिए वह ऐसी बातें करते हैं, जिनका कोई मतलब नहीं है।
छत्तीसगढ़ सीएम ने यह सियासी हमला पीएम मोदी को लेकर की कांग्रेस की ‘गायब पोस्ट‘ का जवाब दिया।

उन्होंने कांग्रेस की राजनीतिक सच्चाई और छत्तीसगढ़ की जनता द्वारा अस्वीकार कर दिए जाने पर बोलते हुए कहा आज कांग्रेस अपना राजनीतिक अस्तित्व खो चुकी है।सीएम ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी ने जनता का विश्वास और यहां तक कि अपने नेताओं का विश्वास भी खो दिया है।
सीएम ने कहा कि कांग्रेस अब “फ्यूज बल्ब” जैसी हो गई है,जो अब अपने उद्देश्यों को पूर्ति नहीं कर सकती।देश की जनता और विपक्ष आपातकाल में कांग्रेस की अंधेरगर्दी देख चुकी है और समझ चुकी है, अब अंधेरे में कांग्रेस उजाला नहीं कर सकती क्योंकि उनका बल्ब फ्यूज हो गया है।
श्री साय का यह बयान कांग्रेस के प्रति लोगों की बढ़ती नाराजगी और भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
कहने का मुख्य बिंदु है
कांग्रेस की स्थिति: सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस ने देश और प्रदेश में जनता का विश्वास खो दिया है और यहां तक कि अपने नेताओं का भी विश्वास खो दिया है।जिस कारण उस पार्टी के लोग भाजपा में शामिल हो रहे।
नेताओं का पार्टी में शामिल होना: उन्होंने कहा कि राज्य में मेयर से लेकर जिला पंचायत के अध्यक्ष और पूर्व विधायकों तक हजारों कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं।
चुनावी परिस्थितियां: साय ने कहा कि भाजपा राज्य की सभी चुनाव में जीत हासिल किया है लोकसभा में बेहतर प्रदर्शन कर 10 सीटें जीती।क्योंकि लोगों ने मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियों और छत्तीसगढ़ में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार की जनहित कार्यों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इसके बाद त्रिस्तरीय चुनावों में कांग्रेस छग से बाहर है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article