कृषक उन्नति योजना 2026-27: किसानों को 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता मिलेगी
बेमेतरा, 12 नवंबर 2026
छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर ने खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए कृषक उन्नति योजना के क्रियान्वयन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इन निर्देशों के अनुसार यह योजना प्रदेश के समस्त जिलों में लागू होगी।
उल्लेखनीय है कि कृषक उन्नति योजना खरीफ 2023-24 से संचालित है। इसका उद्देश्य धान उत्पादक किसानों को आदान सहायता देकर खेती को लाभकारी बनाना है।
कितनी मिलेगी सहायता राशि
शासन ने योजना के तहत 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर निर्धारित की है। सामान्य ग्रेड धान का समर्थन मूल्य 2,441 रुपये प्रति क्विंटल है। दोनों के बीच के अंतर, 659 रुपये प्रति क्विंटल, को 21 क्विंटल प्रति एकड़ से गुणा कर 13,839 रुपये प्रति एकड़ की आदान सहायता राशि तय की गई है।
सहायता अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से ही देय होगी। यह राशि DBT के माध्यम से सीधे किसानों के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में जमा की जाएगी।
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी किसान ने 2.70 एकड़ रकबे का धान विक्रय किया है, तो उसे 37,365.30 रुपये की सहायता मिलेगी।
कौन होंगे पात्र/खाद्य विभाग के पोर्टल `cgpaddyonline.co.in` पर पंजीकृत ऐसे सभी कृषक, जिन्होंने मार्कफेड/लैम्प्स-पैक्स के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय किया है, अथवा छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम को बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत धान दिया है।
मुख्य शर्तें और सत्यापन
_ Agristack पोर्टल पर किसान का पंजीयन अनिवार्य होगा।
_विक्रय किए गए रकबे का Digital Crop Survey (DCS) से शत-प्रतिशत सत्यापन किया जाएगा।
_एकीकृत किसान पोर्टल में दर्ज कुल धान के रकबे से अधिक रकबे पर लाभ नहीं मिलेगा।
_संयुक्त खातेदारों में सहमति के आधार पर किसी एक को लाभ मिलेगा।
_शासकीय, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, ट्रस्ट या पंचायत की भूमि पर खेती करने वाले कृषक अपात्र होंगे।
_ग्रीष्मकालीन धान इस योजना में शामिल नहीं है।
- Advertisement -![spot_img]()
- Advertisement -![spot_img]()