बेमेतरा, 11 नवंबर 2026
प्राथी की रिपोर्ट और पुलिस कार्रवाई पर संघातिक हमले की खबर ।सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस ने धारदार वस्तु से प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।रिपोर्ट अनुसार क्या है मामलाग्राम तिवरैया निवासी 24 वर्षीय ईश्वर साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 8 नवंबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे तिवरैया के बाजार चौक के पास गगन साहू, मुकुल साहू और सोहन यादव ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि मुकुल साहू और सोहन यादव ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जबकि गगन साहू ने हत्या की नीयत से धारदार वस्तु से पेट, सीने और पसलियों जैसे संवेदनशील अंगों पर हमला किया।प्रार्थी के अनुसार, यदि उसका चचेरा भाई अनिश साहू मौके से दूर नहीं हटता, तो उसकी जान जा सकती थी।
रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देशन/पुलिस की कार्रवाईघटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जाने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव और एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला को स्टाफ के साथ विवेचना में लगाया गया।विवेचना के दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना-अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार वस्तु और अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं।गिरफ्तार आरोपी तीनों थाना व जिला बेमेतरा के निवासी हैं।गगन साहू (23 वर्ष), पिता नरोत्तम साहू, निवासी तिवरैया. मुकुल साहू (20 वर्ष), पिता नरोत्तम साहू, निवासी तिवरैया. सोहन यादव (20 वर्ष), पिता कुंदन यादव, निवासी टेमरी।
कार्रवाई में पुलिस टीमथाना प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक सुरेश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक शेखर राजपूत और अशरफ खान, आरक्षक हेमंत वर्मा और महेश जांगड़े सहित थाना बेमेतरा के अन्य स्टाफ की कार्रवाई में अहम भूमिका रही।
