34.1 C
Raipur
Monday, April 28, 2025

ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने दुनियां को कहा अलविदा(Goodbye)”पीएम मोदी सहित भारत ने जताया शोक..

Must read

(media sources)वेटिकन ने जानकारी दी है कि पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। कार्डिनल केविन फेरेल ने यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि पोप फ्रांसिस ने सोमवार सुबह 7:35 बजे अंतिम सांस ली। कार्डिनल फेरेल ने कहा कि पोप फ्रांसिस का जीवन भगवान और चर्च की सेवा में समर्पित था।

पोप फ्रांसिस अपने सरल स्वभाव, दया भाव और सभी धर्मों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए विश्व विख्यात थे।

करुणा और विनम्रता के प्रतीक थे पोप, उनके प्रति गहरी संवेदना, PM मोदी से लेकर राहुल गांधी तक ने जताया दुख दुनियां के डेढ़ अरब लोगों ने उनके आत्मा की शांति के प्रार्थना किए।

पीएम मोदी ने जताया शोक..

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर गहरा दुख जताया है और इस घड़ी में कैथोलिक समुदाय के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।

पोप फ्रांसिस और पीएम मोदी की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के अपुलिया में जी7 शिखर सम्मेलन के इतर पोप फ्रांसिस से मुलाकात की थी. मुलाकात की तस्वीरों में पीएम मोदी और पोप गर्मजोशी से गले मिलते हुए दिखाई दे रहे थे।पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘पोप फ्रांसिस के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। दुख और स्मरण की इस घड़ी में, वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। पोप फ्रांसिस को दुनिया भर के लाखों लोग हमेशा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद रखेंगे।

उनकी आत्मा को ईश्वर की गोद में शांति मिले- पीएम मोदी ने आगे लिखा, ‘छोटी उम्र से ही पोप फ्रांसिस प्रभु ईसा मसीह के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया था। उन्होंने गरीबों और वंचितों की लगन से सेवा की, जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने आशा की भावना जगाई। मैं उनके साथ अपनी मुलाकातों को याद करता हूं और समावेशी और सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हुआ। भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा संजोया जाएगा. उनकी आत्मा को ईश्वर की गोद में शांति मिले’।

कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि पोप फ्रांसिस के निधन से आज पूरा विश्व दुखी है।वे वास्तव में एक उत्कृष्ट मानवतावादी थे- कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से X पर पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक संदेश जारी किया। इसमें लिखा है, ‘पोप फ्रांसिस के निधन से पूरा विश्व दुखी है, जिन्हें आने वाली पीढ़ियां बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में देखेंगी। वे अंतर-धार्मिक समझ और जुड़ाव के लगातार समर्थक थे. वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए भी एक बहुत प्रभावशाली शक्ति थे।वे वास्तव में एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व, एक उत्कृष्ट मानवतावादी थे, जिन्होंने अपने पीछे एक बहुत ही मूल्यवान विरासत छोड़ी है।’

वे दलितों के साथ खड़े रहे- लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘करुणा, न्याय और शांति की वैश्विक आवाज पोप फ्रांसिस के निधन से बहुत दुखी हूं।वे दलितों और हाशिए पर पड़े लोगों के साथ खड़े रहे, असमानता के खिलाफ निडरता से बोले और प्रेम और मानवता के अपने संदेश से विभिन्न धर्मों के लाखों लोगों को प्रेरित किया। मेरी संवेदनाएं भारत और दुनिया भर के कैथोलिक समुदाय के साथ हैं.’।

वे आध्यात्मिक शक्ति के सच्चे प्रतीक थे- केजरीवाल आप पार्टी संयोजक

वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी एक्स पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा, ‘पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए – जो विनम्रता और आध्यात्मिक शक्ति के सच्चे प्रतीक थे. इस अपार क्षति पर शोक व्यक्त करने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना.’।

भारत के बड़े बड़े राजनेताओं ने धर्मगुरु के प्रति आदर सम्मान प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर शोक संवेदना प्रेषित किए है।

पोप फ्रांसिस ने रविवार को सेंट पीटर बेसिलिका की बालकनी से वेटिकन स्क्वायर में एकत्रित हज़ारों लोगों को ईस्टर मैसेज दिया था।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article