36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन करेंगे हड़ताल,होम डिलीवरी रहेगी बंद..

Must read

भोपाल 20 अप्रैल (मीडिया सूत्र) भोपाल में देश भर के गैस वितरक एकत्र हुए क्योंकि यहां देश भर के गैस वितरकों का राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया था।रविवार अधिवेशन में वितरण संघ ने चेतावनी दी कि अगर तीन महीने में अधिक कमीशन सहित उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे अनिश्चितकालीन देशव्यापी हड़ताल पर चले जाएंगे।

वितरक।समस्याओं पर आधारित विशेष पुस्तक का विमोचन

अधिवेशन के दौरान संगठन द्वारा वितरकों की समस्याओं पर आधारित एक विशेष पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इसमें मौजूदा प्रणाली में वितरकों को होने वाली दिक्कतों, लागत और जिम्मेदारियों का विस्तार से उल्लेख किया गया है। 

अप्रैल में ही सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की है। इसके बाद, एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स यूनियन ने सरकार को हड़ताल की चेतावनी दी है।

कमीशन बढ़ाने की मांग केंद्र सरकार को लिखे पत्र

संघ ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर मांग की है कि एलपीजी वितरण पर कमीशन को बढ़ाकर कम से कम 150 रुपये किया जाए। पत्र में कहा गया है कि एलपीजी की आपूर्ति मांग और पूर्ति पर आधारित होनी चाहिए। लेकिन, तेल कंपनियां बिना किसी मांग के वितरकों को गैर-घरेलू सिलेंडर भेज रही हैं, जो कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन है। इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडरों के वितरण में भी समस्याएं आ रही हैं।

मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे लंबी हड़ताल

एसोसिएशन के अध्यक्ष बी एस शर्मा ने एक बयान में बताया कि यह निर्णय शनिवार को भोपाल में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया गया। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से आए सदस्यों द्वारा मांग पत्र के बारे में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। हमने एलपीजी वितरकों की मांगों के बारे में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय को भी लिखा है। एलपीजी वितरकों को दिया जा रहा वर्तमान कमीशन बहुत कम है और यह परिचालन लागत के अनुरूप नहीं है।संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगें तीन महीने के भीतर पूरी नहीं की गईं, तो वे लंबी हड़ताल पर जाएंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article