34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

पीएम मोदी ने नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की से की बातचीत, जताया शांति और स्थिरता का समर्थन

Must read

नेपाल में जेन जेड आंदोलन के बाद भड़के हिंसक प्रदर्शनों का असर अब थम चुका है। हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं और सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ आम कामकाज भी पटरी पर लौटने लगा है।

नई दिल्ली_19/09/2025:_

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने उन्हें पद संभालने पर बधाई दी और भारत सरकार व भारतीय जनता की ओर से शुभकामनाएँ दीं।

मोदी ने नेपाल में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान जान-माल की क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा नेपाल के साथ खड़ा है और शांति, स्थिरता तथा जनता की प्रगति के लिए हरसंभव सहयोग करता रहेगा।

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक व सांस्कृतिक रिश्ते दोनों देशों को जोड़ते हैं। भारत चाहता है कि यह संबंध और मजबूत हों तथा भविष्य में दोनों पड़ोसी देश आपसी सहयोग को और गहराएँ।

प्रधानमंत्री कार्की ने भारत के समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने भी भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा दोहराई।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के आगामी राष्ट्रीय दिवस के लिए भी बधाई दी। अंत में दोनों नेताओं ने आपसी संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article