31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

भारत को मिला पहला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन विजेता: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक वापसी

Must read

JANCHOUPAL36.COM

नई दिल्ली, 15 जुलाई 2025_
भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जो हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर अपने ऐतिहासिक मिशन को पूर्ण कर लौटे हैं, का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मीय स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा:
“मैं समस्त देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन – गगनयान – की दिशा में एक और बहुत बड़ी उपलब्धि है।”
ग्रुप कैप्टन शुक्ला की यह उपलब्धि केवल तकनीकी प्रगति का प्रतीक नहीं, बल्कि भारत के युवाओं के लिए साहस, विज्ञान और नवाचार का प्रेरणास्रोत बन गई है। उन्होंने ISS पर वैज्ञानिक प्रयोगों में भागीदारी, अंतरिक्ष में भारत की उपस्थिति का सशक्त प्रदर्शन और वैश्विक अंतरिक्ष सहयोग में योगदान देकर देश का मान बढ़ाया।
इस मिशन की सफलता से गगनयान जैसे स्वदेशी अंतरिक्ष अभियानों को नया प्रोत्साहन मिला है। यह भारत के “स्पेस सुपरपावर” बनने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
जनचौपाल 36 परिवार की ओर से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को हार्दिक बधाई और भारत के उज्ज्वल अंतरिक्ष भविष्य के लिए शुभकामनाएँ!

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article