देश/विदेश:_अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक!ईरान और इजरायल की जंग में अब अमेरिका भी शामिल हो गया है।ईरान और इजरायल के बीच पहले से ही तनाव चरम पर था, लेकिन अब हालात और बिगड़ गए हैं, ईरान के तीन जगहों पर हमला।
अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों_फोर्डो, (Fordow) नतांज (Natanz)और इस्फहान (Isfahan)पर हवाई हमला किया है।
हमला सिर्फ बमबारी नहीं है
यह एक वैश्विक संदेश है कि अमेरिका अब सिर्फ ‘बातचीत’ की बात नहीं कर रहा – वह कार्रवाई के मूड में आ चुका है।
संघर्ष अब ईरान बनाम _अमेरिका + इजरायल बन चुका है।
ईरान के लिए यह एक बड़ा झटका है, खासकर ऐसे समय में जब वह खुद इजरायल को घेरने की रणनीति पर काम कर रहा था।अब यह संघर्ष केवल ईरान बनाम इजरायल नहीं, बल्कि
रूस और चीन की प्रतिक्रिया क्या होगी ?
अब दो वैश्विक महाशक्तियों को देखने लायक होगी क्या वे सिर्फ “चिंता व्यक्त” करेंगे या कूटनीतिक चालें चलेंगे?
भारतीयों की स्वदेश वापसी
इसी के मद्दे नजर ईरान से भारतीय नागरिको की रविवार रात ऑपरेशन सिंधु तहत स्वदेश वापसी।इजरायल और ईरान के बीच दो सप्ताह से चल रहे सैन्य टकराव के बीच भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए ऑपरेशन सिंधु चलाया हुआ है। इस ऑपरेशन के तहत रविवार रात साढ़े 11 बजे ईरान के मशहद शहर से एक विशेष विमान 285 भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंचा।
सैन्य हमला से संकट ग्रस्त ईरान से सुरक्षित वापसी के बाद भारतीयों की खुशी देखते ही बन रही थी। एयरपोर्ट पर अपनों से मिलकर उनके चेहरे खिल उठे। ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल 1,713 भारतीय नागरिकों को ईरान से भारत वापस लाया जा चुका है।
सुरक्षित वतन वापसी पर ईरान में फंसे हुए लोगों ने सरकार के प्रति अपना आभार जताया है।
(Article from media sources)
सरकारी सूत्रों ने कहा, “ईरान से 285 भारतीय नागरिकों को लेकर विशेष निकासी विमान नई दिल्ली पहुंच गया है… उस विमान में 285 भारतीय नागरिक सवार थे, जो मुख्य रूप से 10 राज्यों बिहार, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से थे। हमने अगले 2 दिनों के लिए ईरान से 2-3 और उड़ानें निर्धारित की हैं। इसी तरह, हम ईरान और इज़राइल में रहने वाले अपने सभी भारतीय नागरिकों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं।
जंग में कूदा अमेरिका,ईरान से भारतीयों की स्वदेश वापसी


