राजेश्री महन्त जी महाराज का दो दिवसीय प्रवास
रायपुर 15 सितंबर 2026
छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज का दो दिवसीय प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज दिनांक 16 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर जांजगीर पहुंचेंगे।
यहां अपराह्न 3:00 बजे भोपालपुरिया परिवार, शाम 4:00 बजे नैला में बसईवाल परिवार आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 6:00 बजे उनका आगमन नगर पंचायत राहौद होगा, यहां देवांगन परिवार के जन्मोत्सव के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
रात्रि विश्राम शिवरीनारायण मठ में होगा। दिनांक 17 सितंबर को अपराह्न 3 बजे शिवरीनारायण से बम्हनीडीह के लिए रवाना होंगे यहां गगन जयपुरिया परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होंगे, शाम 5:50 बजे जांजगीर पहुंचकर राजमिस्त्री कल्याण संघ द्वारा आयोजित भगवान विश्वकर्मा की महाआरती में सम्मिलित होंगे रात्रि 10:30 बजे उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा।
- Advertisement -
- Advertisement -