शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस श्री दूधाधारी मठ में हुई विधिवत पूजा-अर्चना
रायपुर ,11 अक्टूबर 2026
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस श्री दूधाधारी मठ में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर परंपरानुसार श्री रामचरितमानस की विधिवत पूजा अर्चना के साथ नौ दिवसीय नवान्हपरायण का शुभारंभ हुआ, महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामनाएं की।
नवरात्र के प्रथम दिन मठ में भक्तिमय वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने श्री स्वामी बालाजी भगवान, श्रीरामपंचायत एवं श्री संकट मोचन हनुमान जी महाराज का सपरिवार पूजा अर्चना करके समाज की सुख-शांति एवं मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की। नवरात्र का यह पावन पर्व शक्ति की उपासना, आस्था और भक्ति का पवित्र संगम है।
श्री दूधाधारी मठ एवं श्री शिवरीनारायण मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि – शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हुआ है भारतीय सनातन परंपरा में चार नवरात्रि मनाते हैं, जिसमें से दो प्रत्यक्ष एवं दो अप्रत्यक्ष रूप से मनाने की परंपरा है।
शारदीय नवरात्रि में यहां प्रतिवर्ष श्री रामचरितमानस का नवान्ह परायण किया जाता है। जिसका निर्वाह हम सभी कर रहे हैं। श्री दूधाधारी मठ में नवरात्र पर्व श्रद्धा एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मनाया जा रहा है।
पूजा अर्चना के अवसर पर राम अवतार दास, राम मनोहर दास, राम शिरोमणि दास, रामप्रिय दास, निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे, प्रवेश नारायण शुक्ला, ओम प्रकाश यादव सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक गण सम्मिलित हुए।
- Advertisement -
- Advertisement -