34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर भाजपा का देशव्यापी अभियान आज से, सड़कों पर उतरी महिला ब्रिगेड

Must read

डिजिटल डेस्क-नई दिल्ली/रायपुर, 11 अप्रैल 2026

महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लागू करने और आगामी लोकसभा चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग को लेकर ने आज 11 अप्रैल से देशव्यापी प्रदर्शन और जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत भाजपा की महिला कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर रैलियां, पदयात्राएं और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगी।

पार्टी का यह आंदोलन 16 से 18 अप्रैल के बीच प्रस्तावित विशेष संसद सत्र से पहले महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्रित है। अभियान के पहले चरण में 11 से 13 अप्रैल तक देश के 100 से अधिक शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी, जिनमें कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

इसके बाद 15 और 16 अप्रैल को देश के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में “नारी शक्ति पदयात्रा” निकाली जाएगी। भाजपा का लक्ष्य महिलाओं को राजनीति में अधिक प्रतिनिधित्व दिलाने और 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाना है।

इस पूरे अभियान को सरकार की महत्वपूर्ण रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, खासकर आगामी चुनावी माहौल के बीच। पार्टी इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बता रही है।

वहीं, इस मुद्दे पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण संशोधन को जल्दबाजी में लाया जा रहा है और यह आचार संहिता का उल्लंघन हो सकता है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि महिला आरक्षण को लेकर शुरू हुआ यह अभियान आने वाले चुनावों में एक बड़ा मुद्दा बन सकता है और इसका सीधा असर मतदाताओं, खासकर महिला वोटर्स पर पड़ने की संभावना है।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article