23.1 C
Raipur
Tuesday, November 3, 2026
Home Blog Page 326

अतिक्रमण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बुलडोजर कार्यवाही ,,बुलडोजर की मदद से अवैध कब्जों को हटाया गया

अतिक्रमण के खिलाफ एक तत्कालिक घटना आपके सामने है।
धमतरी: सोमवार को धमतरी नगर निगम का बुलडोजर एक बार फिर अवैध कब्जों पर दौड़ा. सड़कों के किनारे लगातार हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम ने कार्रवाई की. बुलडोजर की मदद से अवैध कब्जों को हटाया गया। नगर निगम की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने भारी हंगामा भी किया. कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी।
नगर निगम ने विंध्यवासिनी मंदिर के पास अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की।कई दुकानों और फुटपाथ पर लगाई गई दुकानों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया. बता दें कि नगर निगम ने एक सप्ताह पहले दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया था कि वे सड़क पर टीन लगाकर दुकानें न चलाएं और सामान हटाएं। लेकिन दुकानदारों ने इस निर्देश को नजरअंदाज कर दिया।
अवैध कब्जा हटाने दुकानदारों और नगर निगम में बहस भी हुई
जब नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची, तो दुकानदारों और अधिकारियों के बीच काफी बहस हुई। अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया था. गौरतलब है कि हर बार नगर निगम केवल नोटिस देकर रस्म अदायगी करती थी,, लेकिन अब इसके खिलाफ एक्शन लेने का फैसला किया गया है।
नगर निगम की टीम ने शहर के विंध्यवासिनी मंदिर से नहर नाका चौक तक अतिक्रमण पर कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात की गई थी।नगर निगम का कहना था कि दुकान के सामने अतिक्रमण कर रोड तक शेड और भट्ठा बना दिया गया था।जिसपर निगम ने बुलडोजर चलाया है। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ महिलाएं शेड पर भी चढ़ गईं जिनको बाद में उतारा गया। नगर निगम के एक्शन के खिलाफ पूर्व पार्षदों ने विरोध भी किया।
अतिक्रमण से रोड पर चलने वालों को काफी परेशानी होती है।अतिक्रमण करने वाले 20 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किया गया था, कुछ लोगों ने समय की मोहलत मांगी है कुछ लोग खुद से अतिक्रमण का हिस्सा खुद से निकाल रहे हैं –

उपायुक्त, नगर निगम अधिकारियों का कहना था कि अतिक्रमण पर कार्रवाई के लिए नोटिस दिए गए थे लेकिन हटाया नहीं गया । कार्रवाई के दौरान निगम की ओर से आरआई, एआरआई सहित महिला स्टाफ मौजूद रहा।
विरोध को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी के साथ कोतवाली स्टाफ एवं लाइन से पुलिस बल भी मंगा लिया गया था।

अब बेमेतरा में अतिक्रमण पर नजर
बेमेतरा परिक्षेत्र में अतिक्रमण पर प्रशासन मौन !!
आखिर बेजा कब्जा का जिम्मेदार है कौन??

क्या??राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेजा कब्जा होना चाहिए!!

बेमेतरा में फिलहाल रायपुर रोड में बेजा कब्जा देखा जा सकता है।

बेजा कब्जा धारी से कब्जा हटाने काफी मशक्कत करनी पड़ती है,नवीन बाजार का किस्सा साफ़गोई है। प्रशासन का साधारण अर्थ शासन का प्रथम व्यक्ति है।
नगर पालिका के लिए मास्टर प्लान, भविष्य के विकास के लिए एक विस्तृत दीर्घकालिक योजना है, जो भूमि उपयोग, बुनियादी ढांचे, यातायात और अन्य शहरी विकास मुद्दों को संबोधित करती है, जिससे शहर को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से विकसित करने में मदद मिलती है।
अवैध कब्जाधारी और अधिक अतिक्रमण कर व्यवसाय के नाम पर अपना स्वार्थ सिद्ध करते हैं।बेतरतीब भीड़ को बढ़ावा देते हैं, जिसमें यातायात अवरुद्ध होकर जाम की स्थिति पैदा होती है।
हर आदमी की सोच होनी चाहिए पहले वो व्यवस्थापक बने या नहीं तो व्यवस्था में सहयोग करे। अव्यवस्था किसी भी स्थिति में हितकर नहीं है।


बेमेतरा जिले में बढ़ रहा नशीले पदार्थों का चलन:_ प्रशासन की चिंता बढ़ी युवा हो रहे शिकार,,,भावी पीढ़ी और युवाओं का भविष्य में आ रहा अंधकार


बेमेतरा जिले में नशीले पदार्थों का बढ़ गया है प्रचलन युवा हो रहे इसके शिकार,भविष्य में आ सकते है गंभीर परिणाम इसको रोकने प्रशासन को बरतना होगा सख्ती और जागरूकता लाने समाज को आना होगा आगे।

इस सम्बन्ध में बेमेतरा मुख्यालय में कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में नारको को-ऑर्डिनेशन की बैठक की गई।उन्होंने नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिये है।

बेमेतरा
कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को नारको को-ऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD )की बैठक हुई। बैठक में जिला स्तर पर नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की गई और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बैठक की शुरुआत करते हुए नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रचलन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नशे के कारण युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है और इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे विभिन्न नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करें और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
उन्होंने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ एक संगठित और समर्पित प्रयास की नींव रखें, जिससे भविष्य में नशे की समस्या को नियंत्रित किया जा सके।

उन्होंने तंबाकू, गुटका, धूम्रपान पर भी नियंत्रण और कार्रवाई की बात कही ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बताया कि ज़िले में नशे के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों से कुछ मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों के लिए चल रहे पुनर्वास कार्यक्रमों की जानकारी दी और उनके सुधार के प्रयासों पर प्रकाश डाला।
बैठक में मुख्य अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी,अति. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू सहित बैठक में जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, और समाज कल्याण,आबकारी विभाग आदि अधिकारी और जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने स्कूल और कॉलेजों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाए जाने पर बल दिया। कहा कि छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया जाये और उन्हें इससे दूर रहने की सलाह दी जाये।उन्होंने

समाज कल्याण विभाग को विभिन्न प्रचार माध्यम के ज़रिए नशे के खिलाफ समाज में और जागरूकता फैलाने विभिन्न कार्यक्रमों की रूप रेखा बनाने कहा।

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सभी विभागों को एकजुट होकर काम करने की अपील की और नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रियाओं को और मजबूत किया जाये।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करें और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ एक संगठित और समर्पित प्रयास की नींव रखें, जिससे भविष्य में नशे की समस्या को नियंत्रित किया जा सके।

छत्तीसगढ़ में साइबर क्राइम के बढ़ते ग्राफ पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को नियंत्रण के लिए एक्सपर्ट की नियुक्ति करने कहा,,,


छग उच्च न्यायालय ने कहा इस पर तत्काल कदम उठाए केंद्र सरकार

इस मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि यह मामला गंभीर चिंता का विषय है। आज कल छत्तीसगढ़ में साइबर अपराध में तेजी से वृद्धि हो रही है और ऐसे में एक्सपर्ट की नियुक्ति जरूरी है। डिवीजन बेंच ने कहा कि हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार नियुक्ति के लिए तत्काल कदम उठाएगी।
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की बेंच ने छत्तीसगढ़ में साइबर एक्सपर्ट की नियुक्ति नहीं होने पर चिंता जाहिर की है। डिवीजन बेंच ने मामले में बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए जल्द ही एक्सपर्ट की नियुक्ति करने कहा है। साथ ही केंद्र सरकार से शपथपत्र के साथ जवाब मांगा है।
छत्तीसगढ़ में सायबर क्राइम की बढ़ती संख्या को देखते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक बार फिर यहां विशेषज्ञ की तुरंत नियुक्ति करने को कहा है।अगली सुनवाई 20 मार्च को निर्धारित कर इसी दिन नियुक्ति की जानकारी प्रस्तुत करने का निर्देश केंद्र शासन को दिया है।
प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य का कोई विशेषज्ञ नहीं होने को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई गई है।चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा, जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की बेंच ने पिछले माह हुई सुनवाई के दौरान कहा था कि यह गंभीर चिंता का विषय है. लगातार साइबर अपराध हो रहे हैं, इसलिए एक्सपर्ट की नियुक्ति जरूरी है।

कोर्ट ने केंद्र सरकार को तत्काल नियुक्ति के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में बताया कि देश भर में 16 जगह पर एक्सपर्ट की नियुक्ति की गई है जो केंद्र सरकार की तरफ से की जाती है। छत्तीसगढ़ में अभी तक किसी एक्सपर्ट की नियुक्ति नहीं की गई है।कोर्ट ने कहा कि आईटी अधिनियम की धारा 79 के तहत इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य का राज्य में कोई परीक्षक नहीं है। इस पर कोर्ट ने प्रतिवादियों को इस पद पर नियुक्ति करने का निर्देश दिया था।
सोमवार को चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में केंद्र के अधिवक्ता ने बताया कि अभी साइबर एक्सपर्ट की नियुक्ति नहीं की जा सकी है, इसके लिए कोर्ट के आदेश की जानकारी भेजी गई है।कोर्ट ने कहा कि, सायबर एक्सपर्ट की नियुक्ति हर हाल में की जाये. अगली सुनवाई तक यह जानकारी आनी चाहिये कि, किस सायबर एक्सपर्ट की नियुक्ति की गई है।
जानकारी के अनुसार साईबर अपराध के श्रेणी में
कंप्यूटर, इंटरनेट, या मोबाइल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके किए जाने वाले अपराधों को साइबर अपराध कहते हैं. साइबर अपराध के कई प्रकार होते हैं जिसमें,,
हैकिंग,, फ़िशिंग ,,पहचान की चोरी,, रैनसमवेयर हमले,मैलवेयर हमले ,ईमेल और इंटरनेट धोखाधड़ी. वित्तीय या कार्ड भुगतान डेटा की चोरी,,कॉर्पोरेट डेटा की चोरी और बिक्री,,क्रिप्टोजैकिंग साइबर जासूसी जैसे और भी साइबर क्राइम शामिल है।

जिला के स्वास्थ्य केंद्र में दिनांक 09 से 15 मार्च तक मनाया जाएगा विश्व ग्लाकोमा सप्ताह

विश्व ग्लाकोमा सप्ताह का शुभारम्भ

बेमेतरा : 10 मार्च 2025
राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एच स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यशवंत कुमार ध्रुव के आदेश पर दिनांक 09 से 15 मार्च 2025 तक ‘विश्व ग्लाकोमा सप्ताह का शुभारंभ जिला चिकित्सालय बेमेतरा में किया गया। जिसमें अस्पताल सलाहकार डॉ. स्वाती यदु नोडल ऑफिसर की मेखराम साहू, डॉ. विजया रमन राहायक नोडल अधिकारी , विजय कुमार देवांगन, दीपा शर्मा, दीपक साहू एवं हाशिम खान नेत्र सहायक अधिकारी के साथ मरीज उनके परिजन,अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे। विश्व ग्लाकोमा सप्ताह समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मनाया जा रहा है। इस वर्ष का थीम “ग्लुकोमा मुक्त विश्व के लिए एकजुट होना है।

डॉ यशवंत कुमार ध्रुव ने ग्लाकोमा के संबंध में विस्तार से चर्चा की ग्लाकोमा (कौंचबिंद) आँख के अंदर एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आँखों का तनाव धीरे-धीरे बढ़ता है और ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचाता है। अतः परिणाम नजर धीरे-धीरे बंद हो जाती है. सही समय पर ईलाज कराने पर रोशनी जाने से रोका जा सकता है।


डॉ.भेखराम साहू नोडल अधिकारी (अंधत्व) ने बताया कि 40 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को समय-समय पर अपनी आंखों की जांच करानी बाहिए। आँखों के अंदर लगातार एक्वस हुमर नामक तरल प्रवाहित होते रहता है। आँखों की निश्चित आकृति बनाये रखने के लिए निश्चित मात्रा का एक्चस हुमर तैयार होते रहता है और उसी मात्रा में आँखों से बाहर निकलते रहता है। यदि बाहर निकलने का रास्ता किसी वजह से बंद हो जाता है तो आँखों के अंदर तरल की मात्रा बढ़ने से आँखों का तनाव बढ़ जाता है। ये तनाव सीधा ऑप्टिक नर्व को गुकसान पहुंचाकर धीरे-धीरे नजर बंद कर देता है। अगर सही समय पर इलाज न किया जाये, तो व्यक्ति हमेशा के लिए अंधा हो सकता है। ग्लाकोमा की शिकायत 40 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति को अपने परिवार में किसी को होने से, चश्में का नंबर जल्दी-जल्दी बदलना, बी.पी. या डायबिटीक के मरीज को हो सकती है। यदि आपको आँखों से चल्ब के चारों ओर रंगीन गोले नजर आए आँखों में दर्द महसूस हो, रोशनी कम लगे तो यह काला मोतियाबिंद (ग्लाकोमा) हो संकता है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक कुमार बसोड ने कहा कि ग्लाकोमा का सही समय पर पता चलने पर इसे बढ़ने से रोका जा सकता है। यदि ग्लाकोमा के कारण दृष्टि चली गई है तो उसे जांच कर उपचार किया जाये तो बची हुई दृष्टि को बचाया जा सकता है। आँखों की दृष्टि जाने से पहले ही मरीज को स्वयं जल्द से जल्द इसकी जांच करानी चाहिए तभी इस बीमारी को रोका जा सकता है। इस बीमारी से बचने के लिए एक बार नेत्र विषेशज्ञ से जांच अवश्य करानी चाहिए। यदि एक बार ग्लाकोमा हो जाए, तो हमें पूरी उम्र देखभाल करने की आवश्यकता पड़ती है।

कांग्रेस के पूर्व 5 साल की सरकार में तरह-तरह के घोटाले हुए,उसकी जांच सेंट्रल एजेंसियां कर रही है:_सीएम विष्णुदेव साय

बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है, भाजपा रूपी अंग्रेजों से लड़ाई जारी रहेगी:_उमेश पटेल



छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर (ईडी) की टीम ने छापेमारी की है। कार्रवाई से राष्ट्रीय स्तर नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है।इस बीच सीएम विष्णुदेव साय ने भी छापे को लेकर दिया बड़ा बयान कहा कि 5 साल की सरकार में तरह-तरह के घोटाले हुए,उसकी जांच सेंट्रल एजेंसियां कर रही है।कई लोग जेल के अंदर भी हैं. ED सेंट्रल एजेंसी है, उससे हमारा कोई लेना देना नहीं है.
जानकारी के अनुसार, ED की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश दी है. फिलहाल, ईडी की अलग-अलग टीमें रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है.

भूपेश बघेल ने इसे ‘षड्यंत्र’ बताया

सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है. अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है.

विधानसभा में कांग्रेस ने किया इस कार्यवाही का विरोध

कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि विधानसभा में आवाज उठाने वालों पर हो रही कार्रवाई


छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन की कार्यवाही विपक्ष के भारी विरोध और हंगामे के साथ शुरू हुई. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की छापेमारी को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सदन में जोरदार नारेबाजी की और गर्भगृह में धरने पर बैठ गए।

हंगामे के बाद स्पीकर ने विपक्षी विधायकों को निलंबित कर दिया.

सदन में हुए निलंबन कार्रवाई के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने तुरंत कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई. यह बैठक नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में जारी है, जिसमें सभी कांग्रेस विधायक मौजूद हैं.
इस बीच मंत्री रामविचार नेताम और वित्त मंत्री ओपी चौधरी विपक्षी विधायकों को मनाने पहुंचे,

लेकिन कांग्रेस ने सदन की कार्यवाही से बहिर्गमन कर दिया.
भाजपा रूपी अंग्रेजों से लड़ते रहेंगे – उमेश पटेल
इस बीच कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि विधानसभा में आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई हो रही है, कोई भी विधायक सदन में प्रश्न उठाता है तो उसके यहां ईडी भेज देते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार को भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सवाल उठाए थे और दो दिन बाद उन पर ईडी की कार्रवाई हो गई.
उमेश पटेल ने कहा कि इसी तरह की कार्रवाई कवासी लखमा के खिलाफ भी की गई। भाजपा सरकार सदन में सवालों उठाने वालों की जुबान बंद करना चाहती है. कोई भी विधानसभा में प्रश्न उठाएगा उस पर कार्यवाही होगी।

राजनीति है या भ्रष्टाचार या घोटाले का है चमत्कार, ईडी की टीम जांच में पहुंची पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर


दुर्ग/भिलाई

सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम चार इनोवा गाड़ियों में पूर्व मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंची और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की।
आज सुबह से ईडी की टीम बड़ी कार्यवाही करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर दबिश दी है।जांच पड़ताल जारी है सबूतों के आधार पर कार्यवाही हो रही है।टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान तैनात है।
पूर्व मुख्यमंत्री के निवास में ईडी के अधिकारी घर में मिले वाहनों के चाबी के गुच्छे को लेकर बाहर निकले।
बाहर खड़े पूर्व मुख्यमंत्री के वाहन सहित अन्य वाहनों की भी जांच की गई।
कोयला घोटाला महादेव सट्टा घोटाला शराब घोटालों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिप्त होने के आरोप है
आज ईडी की टीम सुबह 7 बजे से चार इनोवा वाहनों में भूपेश बघेल के घर पहुंचे।पदुमनगर दुर्ग निवास के अंदर ईडी की कार्यवाही जारी है ।बाहर भूपेश बघेल समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है।भूपेश बघेल और उसके परिवार से पूछताछ जारी है उसके पुत्र चैतन्य बघेल से भी पूछताछ की जा रही है।

कांग्रेस का आरोप है कार्यवाही भाजपा सरकार द्वारा भूपेश बघेल की आवाज दबाने की कोशिश है।

भिलाई में बघेल के निवास पर ईडी की कार्रवाई के दौरान सीआरपीएफ जवानों के साथ कांग्रेसियों का विवाद भी हुआ। मीडिया कर्मियों को कवरेज से रोके जाने पर कांग्रेसियों ने हंगामा किया। कुछ देर में ही माहौल शांत हो गया।

ईडी ने पहले कहा था कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के कारण राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ और शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेबों में 2100 करोड़ रुपये से अधिक की रकम गई। इस मामले में राज्य सरकार के नौकरशाहों और व्यापारियों सहित कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छत्तीसगढ़ में 15 स्थानों पर छापामार कार्रवाई की है। इनमें कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भिलाई स्थित आवास भी शामिल है।
अब तक की जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के भिलाई स्थित पदुमनगर निवास पर छापा मारा। यह कार्रवाई राज्य में कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में की गई है।
इसके अलावा, बिल्डर मनोज राजपूत, अजय चौहान, सहेली ज्वेलर्स के संदीप सिंह, होटल कैमलिन और दो राइस वेयर हाउस पर भी ईडी की टीमें पहुंचकर जांच कर रही है।



भारत फिर बना चैंपियन ट्रॉफी का बादशाह

0

सीएम ने दी बधाईटीम इंडिया की जीत पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बधाई दी है। सीएम साय ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए कहा- मेरा भारत महान, दुबई में मार लिया मैदान, जय हो-जय हो हिंदुस्तान। चैंपियंस टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

पाकिस्तान की मेजबानी में खेली गई ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब को भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है. दुबई में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रविवार (9 मार्च) को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता. मैच जीतने के बाद विराट कोहली का एक बड़ा बयान सामने आया है.

कोहली ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों को बैक करना जरूरी होता है. उनके अनुभव के बदौलत ही बड़े टूर्नामेंट जीते जाते हैं. इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी में भी ऐसा ही देखने को मिला है. साथ ही 36 साल के कोहली ने कहा कि वो इस स्टेज पर आकर क्रिकेट को सिर्फ एंजॉय करते हैं.

धर्मांतरण के मुद्दे पर फिर गर्माया राजधानी घटना की जांच में जुटी रायपुर पुलिस

राजधानी रायपुर में धर्मांतरण को लेकर जमकर बवाल हुआ है।जानकारी सूत्र के अनुसार, टाटीबंध स्थित एक घर में धर्मांतरण कराने की जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली, तो वे मौके पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे और इसका विरोध किया। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और पूरा मामला हिंसक होता गया।विरोध प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल और समुदाय विशेष के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान कई महंगी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।
रायपुर टाटीबंध इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए एक घर पर तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाया है.।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे।मौके पर एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी भी मौजूद है।जिन्होंने हालात को संभालने का प्रयास किया. इस विवाद के दौरान कुछ लोग घर में फंसे हुए थे. पुलिस ने सभी लोगों को सुरक्षित निकालकर अपनी गाड़ियों में बैठाया और वहां से रवाना किया.

इसी बीच बजरंग दल ने मौके पर मंदिर बनाने की मांग की है.

मामले में सिटी एएसपी लखन पटले ने कहा कि स्थिति को समझा जा रहा है, हालात अब काबू में है।भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.
धर्मांतरण के बढ़ते बवाल को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची।

पूरा इलाका पुलिस की छावनी में तब्दील हो गया .
बजरंग दल और हिंदू संगठन से जुड़े लोग धरने पर बैठे.


लोगों ने घर के अंदर धर्मांतरण किये जाने का आरोप लगाया है।धर्मांतरण को लेकर कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने कॉलोनी में बन रहे मंदिर में बाधा डालने का आरोप लगाया है। शिकायत में लोगों ने कहा कि- जहां मंदिर बनाया जा रहा था, वहां चर्च से जुड़े लोगों ने मांस हड्डी फेंकने की धमकी दी. वहीं प्रेयर के लिए 200 लोग पहुंचे थे।
इस मामले में पुलिस ने घर में मौजूद पादरी सहित सभी लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया. वहीं इस पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी गई है।




महिला ही भारत माता महिला ही भाग्य विधाता महिला ही धरती संवारी महिला ही छत्तीसगढ़ महतारी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जनचौपाल 36 की विशेष खबर

जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस पर वृहत महतारी वंदन सम्मेलन के मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल विशिष्ट अतिथि विधायक बेमेतरा दीपेश साहू विधायक साजा ईश्वर साहू बेमेतरा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी नगरपालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा आयोजक जिला प्रशासन कलेक्टर रणवीर शर्मा और एस एस पी रामकृष्ण साहू मंचासीन रहे

कैसे मनाएं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मेलन में विभिन्न विभागों की 46 महिलाओं को सम्मानित किया। महिला एवं बाल विकास विभाग, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तर की उन कर्मठ महिलाओं को सम्मानित किया गया ।जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया और अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर सेवा का परिचय दिया है।
मंत्री श्री बघेल ने कहा कि पंचायतों में महिलाओं के लिए 50% भागीदारी सुनिश्चित किया गया । जहां पंचायत चुनावों में महिलाओं को सबसे पहले 50% आरक्षण का प्रावधान किया गया ।आज बेमेतरा जिला पंचायत की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर महिलाओं का नेतृत्व यह दर्शाता है कि महिलाएँ अब नीति-निर्माण की प्रक्रिया का सक्रिय हिस्सा बन रही हैं। इसके अलावा, जिले की कई पंचायतों में महिलाएँ सरपंच और पार्षद के रूप में अपनी सेवाएँ दे रही हैं, जिससे स्थानीय शासन व्यवस्था में उनका प्रभाव बढ़ा है।

कैसे समझे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को
दीपेश साहू बेमेतरा विधायक ने नारी शक्ति का अभिवादन करते कहा भारत माता मतलब देश में रहने वाली समस्त महिलाएं आ जाती है ।बेमेतरा जिले में महिला दिवस पर पहली बार ऐसा भव्य आयोजन देखने को मिल रहा है ।इसके लिए जिला प्रशासन धन्यवाद के पात्र है।सम्मेलन में महिला मातृशक्ति और बहनों की संख्या बता रही है महिला जागृति का दौर आ गया है।भाजपा सरकार होने से महिला जागरूकता व्यापक स्तर में हो रहा है ।इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने देश की तरक्की में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने 33 प्रतिशत तय कर दिया है।महिलाएं राजनीति में अपना सशक्त भूमिका निभा रही है।महिला एक नायिका होती है उनका सम्मान भी नायक के बराबर ही होना चाहिए।पूर्व में महिलाओं ने बहुत दुःख बहुत पीड़ा उठाए वो ही समझ सकते है।घर की चारदीवारी में रहना और शौच के लिए बाहर जाना सामाजिक अव्यवस्था थी।संवेदन शील प्रधामनंत्री मोदी ने इस बात को समझा और घर घर शौचालय बनाने सरकारी नियम बना दिया।शौचालय आवास में ही बनना है तो प्रधानमंत्री आवाज योजना का लाभ महिलाओं को देना होगा।

कहां है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सार्थकता

साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा हमारे देश में महिला पूजनीया है। हम ही है जो देश को भारत माता कहते है ,अन्य देशों में ऐसा नहीं है।अमेरिका में अमेरिका माता नहीं कहते ब्रिटेन को ब्रिटेन माता नहीं कहते ।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर नारी शक्ति का नमन करता हूं ।महिला सामाजिक भूमिका में सबसे आगे है।आप भारत माता हो भाग्य विधाता हो तो आप ही छग महतारी भी हो।उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने आपके महत्व को समझा आपको सम्मान स्वरूप मातृ वंदन योजना से एक हजार की राशि प्रदान करती है।यही भाजपा का वादा और मोदी की गारंटी है।

क्या है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

कल्पना योगेश तिवारी ने सभागार महिलाओं का स्वागत करते कहा देश की महिलाएं आज शिक्षा टेक्नोलॉजी कला कौशल युद्ध खेलकूद राजनीति सभी क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है।आज आदमी से कंधा मिला के चल रही है ।इस आधुनिक युग में भी अगर महिलाएं असमानता का सामना कर रही है तो यह एक चिंता का विषय है ।सरकार को महिलाओं को असमानता से निकालने उचित कदम उठाना चाहिए।आज महिलाएं सामाजिक बंधनों से ऊपर आकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा देश की सेवा कर रही है।इसके लिए हमको और समाज को चाहिए हर बेटी शिक्षित होकर समाज की आवाज बनें।महिलाओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से सशक्त बना सकते है,तभी सरकार और समाज का कदम महिला सशक्तिकरण की ओर समझा जाएगा।

कौन है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की नायिकाएं

नगर पालिका अध्यक्ष बेमेतरा विजय सिन्हा ने उपस्थित नारी शक्ति का वंदन करते कहा कि आप लोगों ने रानी लक्ष्मी के बारे में बहुत सुना होगा जो महिला होकर भी भारत की गुलामी में देश प्रेम दिखाया और अंग्रेजों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त की।प्रणाम है ऐसे महिला शक्ति को जो मातृ भूमि सम्मान के लिए आन बान शान से अपनी जान कुर्बान कर दिए।महिला सम्मान में एक नाम श्यामा बाई का भी है।उन्होंने कहा आज प्रदेश में बाल महिला विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े है जो पूरा छत्तीसगढ़ की महिलाओं का सम्मान स्वरूप है। बेमेतरा नगर पालिका में भी महिला शक्ति जीत कर आई हैं। महिला संघर्ष और जीत को प्रणाम करता हूं।

कब शुरू हुआ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

वृहत महतारी वंदन योजना के आयोजक कलेक्टर रणवीर शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकाश डालते कहा कि इसके पूर्व विश्व में कहीं महिलाओं को पुरुष के समान अधिकार नहीं था ।यह मुद्दा उठा वोटिंग को लेकर बात आयी महिलाओं को वोट देने के अधिकार पर।क्योंकि उस समय अधिकांश देशों में महिला को वोट का अधिकार नहीं था।1910 से वोटिंग राइट्स विश्व के पाश्चात्य देशों में शुरू किया गया ।फरवरी 1917 में तय किया गया कि महिलाओं को समानता का अधिकार देकर 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाय।उन्होंने महिला दिवस को प्रकृति के सापेक्ष स्वरूप बताया।कलेक्टर श्री शर्मा ने सामाजिकता में कहा महतारी वंदन योजना का पैसा मिलता है उसे घर में कोई गलत कार्य में मत देना उसे अपने लिए रखना बच्ची के फ्रॉक खरीदना।कुछ मजाकिया लहजे में आकर चुटकुले सुनाए ,तो गंभीरता से बताया (NDA)जो राष्ट्रीय रक्षा अकादमी कहलाता है पहले वहां महिलाओं की एंट्री नहीं थी अब वहां भी महिलाएं एंट्री ले रही है।राजनीति में देखिए छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा है महिला विधायकों की संख्या 21 है।बाबू की पढ़ाई तो हम कराते आए हैं अब नोनी की पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान लगाना है।

जरूरत है महिला सुरक्षा
बेमेतरा एस एस पी रामकृष्ण साहू ने महिला दिवस पर कहा कि आज की सबसे विशेष बात यह है कि आज के जिला स्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम में सबसे विशिष्ट अतिथि स्वयं महिलाएं हैं।आज के इस आयोजन का प्रमुख अतिथि भी मातृशक्ति है स्वागत भी मातृशक्ति है।आप लोगों को बहुत बहुत बधाई की इतने ज्यादा संख्या में उपस्थित हुए।आप लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है।आप लोग द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करें तो भी कम है।आप ही दुर्गा हो,आप ही सरस्वती हो और आप ही लक्ष्मी हो ,पूरा समाज का संचालन कर्ता भी आप ही हो।
आज के कार्यक्रम में जिला प्रशासन पत्रकारगण जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू भाजपा महिला जिलाध्यक्ष ललिता साहू भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रहलाद रजक पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती खुशबू गोविंद वर्मा,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अंजली गंधर्व प्रफुल्ल शर्मा सदस्य जिला बाल कल्याण समिति श्रीमती लक्ष्मी साहू जिला बाल कल्याण समिति ,श्रीमती रीना साहू पार्षदगण पंचू साहू विकास तंबोली सजनी यादव नीतू कोठारी आकिब मलकानी सिमरन ताम्रकार नरेश साहू सहित हजारों की संख्या में महिलाशक्ति उपस्थित रहीं।

महिला दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन में कुछ अव्यवस्था भी दिखी जिसमें पत्रकार मीडिया साथियों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं थी और आशा से अधिक महिलाओं की उपस्थिति से कुर्सियां नहीं मिली तो महिलाएं खड़ी रही या बाहर रही।भोजन व्यवस्था खुले स्थान में किया गया ।

छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत महिलाएँ अब नीति-निर्माण की प्रक्रिया का सक्रिय हिस्सा बन रही : खाद्य मंत्री श्री बघेल



जिले की कई पंचायतों में महिलाएँ अध्यक्ष से लेकर सरपंच और पार्षद के रूप में अपनी सेवाएँ दे रही हैं,जिससे स्थानीय शासन व्यवस्था में उनका प्रभाव बढ़ा
मंत्री श्री बघेल ने महिलाओं को किया सम्मानित

बेमेतरा 8 मार्च 2025/- खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने आज यहां भारत रत्ना पैलेस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएँ न केवल परिवार की धुरी हैं, बल्कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, स्वच्छता, समाजसेवा और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। चाहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हों या मितानिन, महिला स्वच्छग्राही हों या नगर निकाय की सफाई कर्मचारी इन सभी ने जिले को स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध बनाने में अपनी मेहनत और समर्पण का परिचय दिया है।
मंत्री श्री बघेल ने कहा कि पंचायतों में महिलाओं के लिए 50% भागीदारी सुनिश्चित किया गया । जहां पंचायत चुनावों में महिलाओं को सबसे पहले 50% आरक्षण का प्रावधान किया गया ।आज बेमेतरा जिला पंचायत की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर महिलाओं का नेतृत्व यह दर्शाता है कि महिलाएँ अब नीति-निर्माण की प्रक्रिया का सक्रिय हिस्सा बन रही हैं। इसके अलावा, जिले की कई पंचायतों में महिलाएँ सरपंच और पार्षद के रूप में अपनी सेवाएँ दे रही हैं, जिससे स्थानीय शासन व्यवस्था में उनका प्रभाव बढ़ा है।

कलेक्टर रणबीर शर्मा और सीनियर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल का स्वागत किया । मंत्री श्री बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। स्वागत भाषण जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री चंद्रवेश सिंह सिसोदिया ने दिया ।

सम्मेलन की रूप रेखा बतायी ।

मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मेलन में विभिन्न विभागों की 46 महिलाओं को सम्मानित किया। महिला एवं बाल विकास विभाग, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तर की उन कर्मठ महिलाओं को सम्मानित किया गया ।जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया और अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर सेवा का परिचय दिया है।

सम्मेलन में विधायक बेमेतरा दीपेश साहू, विधायक साजा ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि , अजय साहू,राजेंद्र शर्मा, योगेश तिवारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी । इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए ।

श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से सक्षम बना रही है।छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की है, जिसके तहत राज्य की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों के विवाह के लिए सहायता राशि दी जाती है, जिससे उनके परिवारों पर वित्तीय बोझ कम होता है ।महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए सरकार सखी वन स्टॉप सेंटर चला रही है, जहां उन्हें कानूनी, सामाजिक और मानसिक सहयोग मिलता है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा दे रही है, जिससे वे छोटे-छोटे उद्योगों और स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

विधायक दीपेश साहू और विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि महिलाएँ अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में उनका योगदान अमूल्य है। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, अध्यक्ष नगर पालिका विजय सिंहा, कलेक्टर रणबीर शर्मा और पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने भी संबोधित किया और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी ।