28.1 C
Raipur
Monday, November 2, 2026
Home Blog Page 325

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन:_ महतारी वंदन योजना से महिलाओं को योजना की 13वीं किश्त का करेंगे भुगतान.

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन और राज्य स्तरीय महिला मड़ई का भव्य आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, रायपुर महापौर एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री साय प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं को योजना की 13वीं किश्त का भुगतान करेंगे. उल्लेखनीय है कि 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में महतारी वंदन योजना की प्रथम किश्त विवाहित महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की गई थी. अब तक 12 किश्तों में 7,838 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की माताओं-बहनों को वितरित की जा चुकी है।
सम्मान सुविधा प्रणाली’ का होगा शुभारंभ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय भुगतान के लिए “सम्मान सुविधा प्रणाली” का शुभारंभ करेंगे। यह पहली बार होगा जब मुख्यमंत्री स्वयं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को डिजिटल और केंद्रीकृत प्रणाली के माध्यम से सीधे मानदेय का भुगतान करेंगे। इस प्रणाली में फेशियल रिकग्निशन सिस्टम के माध्यम से कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियमित उपस्थिति दर्ज होगी, जिसके आधार पर उन्हें सीधे राज्य सरकार से मानदेय का भुगतान किया जाएगा। यह प्रणाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय भुगतान में सटीकता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करेगी।
‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ की मानक संचालन प्रक्रिया का होगा विमोचन छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन जाएगा जो सखी वन स्टॉप सेंटर के सुचारू संचालन हेतु एक निर्धारित SOP लागू करेगा।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री साय बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के पोर्टल, इंफ्रा पोर्टल तथा स्थापना पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4 से 8 मार्च 2025 तक राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। इस मड़ई में महिला स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिए 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं।महिला मड़ई में 50,000 से अधिक महिलाओं की सहभागिता वृहद महतारी वंदन सम्मेलन और राज्य स्तरीय महिला मड़ई में पूरे प्रदेश से 50,000 से अधिक माताएं, बहनें और बेटियां शामिल होंगी। इस भव्य आयोजन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान और आर्थिक स्वावलंबन को एक नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।

बेमेतरा :_ बेमेतरा जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वृहत महतारी वंदन का कार्यक्रम 8 मार्च 2025, शनिवार को “भारत रत्ना पैलेस, बेमेतरा” में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है।सम्मेलन दयालदास बघेल मंत्री छ.ग. शासन दीपेश साहू विधायक बेमेतरा, विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा क्षेत्र,ईश्वर साहू विधायक साजा,श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी अध्यक्ष जिला पंचायत, बेमेतरा विजय सिन्हा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, बेमेतरा के गरिमामय आतिथ्य में सम्पन्न होने जा रहा है।जिसमें समस्त सम्मानित पत्रकार बंधु गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।


विधायक दीपेश साहू ने अशोक शर्मा को दी बधाई””भाजपा से अशोक शर्मा बने बेमेतरा नगर पालिका उपाध्यक्ष

बेमेतरा। दीपक पाण्डेय
नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए बेमेतरा में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने अपना प्रत्याशी उतारा था जिसमें भाजपा से अशोक शर्मा उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
कार्यकर्ताओं ने विधायक दीपेश साहू ,नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा,विजयी प्रत्याशी अशोक शर्मा,जिलाध्यक्ष अजय साहू को फूल माला पहना खुशियां जाहिर की ।जीत की उल्लास पूर्ण माहौल में आतिशबाजी की गयी।

नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अशोक शर्मा को विधायक दीपेश साहू ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते कहा कि यह विजय का अवसर है।

उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में नगर विकास को एक नई दिशा मिलेगी।नगर पालिका में उपाध्यक्ष का पद अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह नगरीय जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने का प्रमुख माध्यम है।
विधायक दीपेश ने कहा अशोक शर्मा कर्मठ, जुझारू और जनता के प्रति समर्पित व्यक्ति हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।और विश्वास जताया कि अशोक शर्मा के नेतृत्व में नगर के विकास, स्वच्छता, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को बल मिलेगा।जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे नगर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य करते हुए बेमेतरा को एक आदर्श नगर बनाने का प्रयास करेंगे ।

इस अवसर पर चुनाव प्रभारी प्रदीप गाँधी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा,शहर मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू,होरी लाल सिन्हा, हर्षवर्धन तिवारी, पार्षद विकास तम्बोली, गौरव साहू, लक्की साहू, निखिल साहू, चांदनी रोशन दत्ता, पंचू साहू, नीतू कोठारी, रवि मुलवानी, खिलेश्वरी शिव पाटिल, सजनी यादव, राजकुमार खांडे, आकिब मलकानी, सिमरन ताम्रकार, संतोष वर्मा, विकाश घरडे, धर्मेंद्र साहू, महेश साहू, नीलू राजपूत, सुरेश पटेल, सरपंच परमेश्वर साहू, रोहित साहू, गोलू कोशले, राजीव तम्बोली नरेश साहू केशव साहू दीना नाथ साहू, भानुरामसाहू ओमप्रकाश सलुजा, सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित बेमेतरा जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का विधायक कार्यालय में आरती उतारकर भव्य स्वागत

बेमेतरा

विधायक दीपेश साहू ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ


जिला पंचायत बेमेतरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी एवं उपाध्यक्ष श्रीमती खुशबु वर्मा के निर्वाचित होने पर विधायक कार्यलय मे आरती उतारकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया lविधायक दीपेश साहू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों जनप्रतिनिधि अपने कार्यकाल में जिले के विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगे।
स्वागत अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि ये जीत हमारे क्षेत्र की जनता की जीत है ये जीत क्षेत्र के युवा किसान और नारी शक्ति की जीत है l

जनता ने जिस विश्वास के साथ इन जनप्रतिनिधियों को चुना है, वे निश्चित रूप से उस पर खरे उतरेंगे।
विधायक ने कहा कि जिला पंचायत की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद अब जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में ठोस कार्य किए जाएंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और कृषि सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए जिला पंचायत की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।

विधायक दीपेश साहू ने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और ग्रामीण विकास को मजबूती देने के लिए जिला पंचायत का सशक्त नेतृत्व आवश्यक है।

उन्होंने आशा जताई कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू, नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत खुशबु वर्मा, सर्व हिन्दू सनातन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, महेश साहू ,हर्षवर्धन तिवारी ,बलराम पटेल ,नरेंद्र वर्मा ,रेवा राम निषाद, पार्षद पंचू साहू ,गौरव साहू, आकिब मलकानी , विकास तम्बोली, युगल देवांगन ,राजेश दीवान, प्रमोद साहू सरपंच ,नरेश साहू ,विकाश घरडे ,अजय मिश्रा , दीनानाथ साहू, उमेश्वरी साहू, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का विधायक निवास मे आरती उतारकर भव्य स्वागत

विधायक दीपेश साहू ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

बेमेतरा।
जिला पंचायत बेमेतरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी एवं उपाध्यक्ष श्रीमती खुशबु वर्मा के निर्वाचित होने पर विधायक कार्यलय मे आरती उतारकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया l तत्पश्चात विधायक दीपेश साहू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों जनप्रतिनिधि अपने कार्यकाल में जिले के विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि ये जीत हमारे क्षेत्र की जनता की जीत है ये जीत क्षेत्र के युवा किसान और नारी शक्ति की जीत है l

विधायक साहू ने कहा की जनता ने जिस विश्वास के साथ इन जनप्रतिनिधियों को चुना है, वे निश्चित रूप से उस पर खरे उतरेंगे।
उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद अब जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में ठोस कार्य किए जाएंगे।
शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और कृषि सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए जिला पंचायत की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और ग्रामीण विकास को मजबूती देने के लिए जिला पंचायत का सशक्त नेतृत्व आवश्यक है। उन्होंने आशा जताई कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू, नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत खुशबु वर्मा, सर्व हिन्दू सनातन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, महेश साहू ,हर्षवर्धन तिवारी ,बलराम पटेल ,नरेंद्र वर्मा ,रेवा राम निषाद, पार्षद पंचू साहू ,गौरव साहू, आकिब मलकानी , विकास तम्बोली, युगल देवांगन ,राजेश दीवान, प्रमोद साहू सरपंच ,नरेश साहू ,विकाश घरडे ,अजय मिश्रा , दीनानाथ साहू, उमेश्वरी साहू, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बेमेतरा नगर पालिका विजय सिन्हा अध्यक्ष और पार्षदों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

खबर जनचौपाल 36

आज बेमेतरा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह मंडी प्रांगण में बड़े हर्षोल्लास के साथ पूरा हुआ। यह भव्य आयोजन बेमेतरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय सिन्हा और नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ नगर की जनता के लिए यादगार क्षण था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, साथ में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू पूर्व साजा विधायक लाभचंद बाफना, पूर्व बेमेतरा विधायक अवधेश चंदेल भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता साहू शहर मंडल मोंटी साहू परमेश्वर वर्मा, राजेंद्र शर्मा हर्षवर्धन तिवारी प्रहलाद रजक सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 सर्वप्रथम नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय सिन्हा ने पालिका अध्यक्ष का शपथ लिया फिर एक -एक करके सभी पार्षदों ने बारी- बारी से शपथ लिया |जिसमें पंचू साहू रवि मुलवानी श्रीमती खिलेश्वरी पाटिल श्रीमती सजनी यादव विकास तंबोली श्रीमती चांदनी रोशन दत्ता निखिल साहू सुश्री नीतू कोठारी गौरव साहू सुश्री सिमरन ताम्रकार आकिब मलकानी अशोक शर्मा लक्की साहू और राजकुमार खांडे आदि पार्षद शामिल रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को प्रमुख अतिथि सांसद विजय बघेल ने संबोधित करते कहा चुनाव लड़ना कठिन फिर जीतना उससे कठिन और जीतकर अपने जिम्मेदारी का निर्वहन सबसे ज्यादा कठिन है।जनता का आशीर्वाद सर्वोपरि है मैने भी नगर पालिका से ही सफर शुरू किया।मेरा पूरा प्रयास रहेगा बेमेतरा नगर को केंद्रीय योजनाओं का लाभ दिलाने और मैं सदैव आपके साथ हूं।

विधायक दीपेश साहू ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में आपने विजय सिन्हा का सही चुनाव किया है। नगर पालिका अध्यक्ष पद का इनको पूर्व अनुभव है ।सिन्हा जी का अनुभव आपका विश्वास और मेरा साथ सांसद महोदय का आशीर्वाद सब मिलकर नगर को चहुमुंखी विकास की दिशा में आगे बढ़ाएंगे। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ नगर विकास फंड बेमेतरा को दिलाने भरपूर प्रयास करूंगा।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर का विकास सभी वर्गों के समन्वय से ही संभव है, और सभी निर्वाचित सदस्यों को एकजुट होकर नगर के हित में कार्य करना चाहिए।

अतिथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों से आग्रह किया कि वे नगर की समस्याओं को समझते हुए पारदर्शी और जनकल्याणकारी नीतियों को प्राथमिकता देंगे। 

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विजय सिन्हा ने नगर के विकास, स्वच्छता, और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के प्रति अपने समर्पण को प्रकट किया और कहा कि वे पार्षदों के साथ मिलकर बेमेतरा नगर को एक आदर्श नगर बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे।


नगर में विजित कांग्रेस के पार्षदों ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखा ।कार्यक्रम का समापन बेमेतरा मुख्य कार्यपालन अधिकारी कोमल ठाकुर द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Advantage Assam 2.0: असम सीएम हिमंत ने सियोल में दक्षिण कोरियाई सीईओ को किया निवेश के लिए आमंत्रित

असम के सीएम ने व्यापार जगत के नेताओं को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि जब भी हम असम में कुछ लगाने का फैसला करते हैं तो हमें भारत सरकार भी पूरा सपोर्ट करती है क्योंकि सरकार की एक्ट ईस्ट नीति है। इस नीति को पीएम मोदी ने शुरू किया है। इसका उद्देश्य पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास करना है।

एएनआई, सियोल। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को सियोल में एडवांटेज असम रोड शो में दक्षिण कोरियाई मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) और व्यापार जगत के नेताओं को संबोधित किया।

अपने संबोधन में असम के सीएम ने व्यापार जगत के नेताओं को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि जब भी हम असम में कुछ लगाने का फैसला करते हैं तो हम पूरी सुविधा देते हैं। इसके अलावा भारत सरकार भी हमें पूरा सपोर्ट करती है क्योंकि सरकार की एक्ट ईस्ट नीति है। इस नीति को पीएम मोदी ने शुरू किया है। इसका उद्देश्य पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास करना है। उन्होंने कहा कि सरकार की कई नीतियां हैं जो पूर्वोत्तर क्षेत्र में औद्योगीकरण को केंद्रित और बढ़ावा दे रही हैं।

सीएम ने कहा कि असम के पास लोकेशन का फायदा है। मैं आप सभी को आमंत्रित करना चाहूंगा कि कृपया 25 और 26 फरवरी को असम आएं। दो दिनों में एडवांटेज असम शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। असम सरकार ने भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में लंदन में असम निवेश रोड शो की मेजबानी की। इससे पहले, राज्य ने दुबई में इसी तरह का निवेश रोड शो आयोजित किया था। वित्त वर्ष 2023 में, असम ने अपने सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में साल दर साल 19.5 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की।

डिजिटल होगी छत्तीसगढ़ विधानसभा, लंदन-सिंगापुर में मैनेजमेंट सीखेंगे मंत्री-विधायक

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि विधानसभा का एक-एक सेकेंड विपक्ष के लिए होता है। जितने प्रश्न, ध्यानाकर्षण, शून्य काल या अन्य की सूचनाएं हैं, ये विधानसभा में प्रशासन की जवाबदेही तय करने का माध्यम हैं। इसका इस्तेमाल कर विपक्षी दल अपनी धार तेज करें।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ की विधानसभा पूरी तरह से डिजिटल होगी। विधानसभा के सदस्य यानी मंत्री-विधायकों को प्रशिक्षण के लिए लंदन-सिंगापुर ले जाने की तैयारी है। विधानसभा परिसर में पत्रकार वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने यह जानकारी दी।

 उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा सदस्यों का इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेंजमेंट, रायपुर (आईआईएम) में दो दिवसीय प्रशिक्षण कराया जाएगा। आईआईएम के प्रशिक्षण के बाद जरूरत के मुताबिक विधायकों की टीम बनाकर प्रशिक्षण के लिए लंदन और सिंगापुर ले जाने पर भी विचार चल रहा है।

डॉ. सिंह ने कहा कि प्रबंधन संस्थानों में सरकार के मंत्री और विधायक सरकार चलाने के लिए मैनेजमेंट स्किल, बजट का सही इस्तेमाल, कम्युनिकेशन स्किल और पालिसी मेकिंग के तौर तरीकों को मैनेजमेंट गुरुओं से सीखेंगे।

बजट सत्र के दौरान सोमवार को ही सभी विधायक और मंत्री नया रायपुर में बन रहे विधानसभा की नई बिल्डिंग का दौरा करने भी जाएंगे। इस मौके पर विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।

विपक्ष से आग्रह, सदन का करें भरपूर उपयोग

सदन में विपक्षी दलों के हंगामा होने से कार्यवाही बाधित होने के प्रश्न पर अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि विधानसभा का एक-एक सेकेंड विपक्ष के लिए होता है। जितने प्रश्न, ध्यानाकर्षण, शून्य काल या अन्य की सूचनाएं हैं, ये विधानसभा में प्रशासन की जवाबदेही तय करने का माध्यम हैं।

इसका जितना उपयोग करेंगे, उतनी ही विपक्षी दलों की धार तेज होगी। विपक्ष की अच्छाई के लिए उनसे आग्रह है कि सदन की कार्यवाही का अधिक से अधिक उपयोग करें। विधानसभा के बाहर जितना सक्रिय रहें, उससे ज्यादा भीतर सक्रिय रहें तो बेहतर होगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने की विष्णु देव साय सरकार की प्रशंसा

विष्णु देव साय सरकार और डॉ. रमन सिंह सरकार के कार्यकाल में कितना अंतर पाते हैं। इस सवाल पर डॉ. सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण थीं। उस समय लोगों को एक रुपये किलो चावल देने की बात हो, स्किल या इंफ्रास्ट्रक्चर की बात हो, इनमें 15 वर्षों तक काम किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 13 महीने की सरकार में रिकॉर्ड बनाया है। विष्णु देव साय सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में काम किया। 3,100 रुपये में धान खरीदी का विषय हो, दो साल का किसानों का बकाया बोनस, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी का मामला हो या फिर 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रुपये हर महीने देने की बात हो।

हर मामले में इस सरकार ने बेहतर काम किया। भूमिहीन मजदूरों को भी राशि मिल रही है। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के प्रश्न पर डॉ. सिंह ने कहा कि रविवार को भारत पाकिस्तान का मैच था। उसी अंदर में जवाब दूं, तो भाजपा ने हैट्रिक लगाई है। ऐतिहासिक परिणाम रहा है।

ई-विधान पोर्टल पर मिलेगी सारी जानकारी

विधानसभा की वेबसाइट पर ई-विधान पोर्टल में बजट प्रस्तुत होने के बाद विभागवार बजट की संपूर्ण जानकारी तथा अन्य संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों को उपलब्ध कराया जाएगा। ई-विधान पोर्टल पर सभा से संबंधित पटल पर रखे जाने वाले समस्त साहित्य को उपलब्ध कराया जाएगा।

नगालैंड से रायपुर के लिए लेकर निकले दो हिमालयन भालू, एक ही पहुंचा जंगल सफारी

0

नंदनवन जंगल सफारी की टीम दो भालू को लेकर 18 फरवरी को नगालैंड से निकली थी। भालू की मौत हजारीबाग (झारखंड) के पास हुई है। बताया जाता है कि जिस गाड़ी में भालू को लाया जा रहा था, उसे पांच से छह जगहों पर रोका गया।

नगालैंड के दीमापुर जू और नंदनवन जंगल सफारी के बीच वन्यजीवों की अदला-बदली हुई। एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यहां से पांच चीतल और दो ब्लैक बैग लेकर दो विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गई और वापसी में वहां से दो हिमालयन भालू लेकर निकली।

 मगर, टीम सिर्फ एक मादा हिमालयन भालू जंगल सफारी में तीन दिन पहले पहुंची है, जिसे क्वारेंटाइन में रखा गया है। दरअसल, नर हिमालयन भालू की रास्ते में 19 फरवरी को मौत हो गई। इस मौत को लेकर वन विभाग छुपाता रहा है। भालू की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

बताते चलें कि टीम दो भालू को लेकर 18 फरवरी को नगालैंड से निकली थी। भालू की मौत हजारीबाग (झारखंड) के पास हुई है। बताया जाता है कि जिस गाड़ी में भालू को लाया जा रहा था, उसे पांच से छह जगहों पर रोका गया।इस दौरान वेटनरी डॉक्टर भी मौजूद थे, फिर भी भालू की मौत हो गई।

वन्यजीव प्रेमियों का कहना है कि मौत डाक्टरों की लापरवाही के चलते हुई होगी। उन्होंने मांग की है कि इस संबंध में जांच-पड़ताल की जानी चाहिए। आखिर रास्ते में भालू की मौत कैसे हुई? यह वन विभाग की लापरवाही भी सामने आ सकती है।

वन्यजीव प्रेमियों में रोष

रायपुर के वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी ने भालू की मौत को लेकर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि वे कौन डॉक्टर थे, जो भालू लेकर आए थे? भालू कैसे मरा, कहां मरा, कब मरा? अगर मरा तो पोस्टमार्टम कहां किया गया? पोस्टमार्टम गोपनीय तरीके से क्यों किया गया? पोस्टमार्टम में सिविल सोसायटी का प्रतिनिधि कौन था?

दोनों डॉक्टरों में से एक डॉक्टर को किसका संरक्षण मिला है कि जिसे सदन में हटाने का आदेश होने के बावजूद भी हटाया नहीं गया है। सिंघवी ने आरोप लगाया कि लापरवाही से वन्य जीवों की हो रही मौतों से वन विभाग कभी सबक नहीं लेगा।

अभी हाल ही में बारनवापारा अभयारण्य से डाक्टर की अदूरदर्शिता और नादानी के चलते एक सब-एडल्ट मादा बाइसन को पड़कर अकेले गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व भेजा गया। वहां पहुंचने पर उसकी मौत हो गई, उससे भी कोई सबक नहीं लिया। सिंघवी ने मांग की है कि जंगल सफारी और कानन पेंडारी से सफेद भालू सहित सभी वन्य प्राणियों के एक्सचेंज प्रोग्राम पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए।

दिल्ली के नरेला में सीवर सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा, 2 मजदूरों की मौत, एक गंभीर

0

दिल्ली के नरेला में सीवर सफाई के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है.
विजय मोची और नंदू जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए, बचाने गए अनिल कुमार भी चपेट में आ गए. अनिल कुमार गंभीर हालत में
अस्पताल में भर्ती हैं और अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं. पुलिस ने लापरवाही का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में शुक्रवार दोपहर सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई. वहीं, तीसरा व्यक्ति बेहोश हो गया. यह हादसा नरेला के पॉकेट-6 स्थित मानसा देवी अपार्टमेंट के पास हुआ. जहां सफाई कार्य के दौरान तीनों मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए. फिलहाल, तीसरा व्यक्ति बयान देने में असमर्थ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दिनभर आराम, फिर भी खूब हो रही थकान? हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

बिना काम किए भी अगर थकान और कमजोरी महसूस हो रही है तो सावधान हो जाएं. इसके लिए कई तरह की बीमारियां जिम्मेदार हो सकती हैं. ये समस्या ज्यादा दिनों रहने पर डॉक्टर से जाकर सलाह लेनी चाहिए.

Fatigue- Weakness Causes : ज्यादा काम और भागदौड़ से थकान होना काफी आम है. यह शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की हो सकती है. लेकिन अगर अच्छा-खासा आराम करने के बावजूद भी थकान और कमजोरी हो रही है तो स्थिति गंभीर है. ये किसी गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, थकान और कमजोरी के एक नहीं कई कारण हो सकते हैं. खानपान में पोषण की कमी, मानसिक तनाव, खराब लाइफस्टाइल, पर्याप्त नींद न लेना या फिर बीमारियों की वजह से ऐसा हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं बिना काम थकान-कमजोरी महसूस होना कितनी खतरनाक, क्या करना चाहिए..

बहुत ज्यादा थकान होने का कारण

1. पोषक तत्वों की कमी

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे लोग जिन्हें पोषक तत्व सही तरह नहीं मिल पाते हैं, उन्हें ज्यादा थकान महसूस हो सकती है. खासतौर पर शरीर में आयरन की कमी होने से हीमोग्लोबिन का लेवल घट जाता है और ऑक्सीजन की सही तरह सप्लाई नहीं हो पाती है. जिससे ज्यादा थकान महसूस होती है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में करीब 30% लोगों में आयरन की कमी है. इसके अलावा विटामिन-D और B12 की कमी से भी थकान हो सकती है.

2. डिप्रेशन (Depression)

अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के अनुसार, लंबे समय तक तनाव बने रहने से शरीर की एनर्जी खत्म होने लगती है. क्रॉनिक स्ट्रेस और डिप्रेशन से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है, जिससे थकान महसूस होने लगती है. इसका एक कारण यह भी है कि ज्यादा चिंता नींद को प्रभावित करने लगती है, जिससे थकान ज्यादा होने लगती है.

3. एनीमिया या थायरॉइड 

एनीमिया (Anemia) की वजह से भी ज्यादा थकान महसूस हो सकती है. दरअसल, इस बीमारी में शरीर पर्याप्त रेड ब्लड सेल्स नहीं बना पाता है और ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित होने लगती है,जो थकान और कमजोरी का कारण बन सकती है. इसके अलावा थायरॉइड (Thyroid) में भी शरीर में सुस्ती और थकान हो सकती है.

थकान होने के अन्य कारण

1. स्लीप एपनिया में सोते समय बार-बार सांस रुकने से नींद प्रभावित होती है, जिस कारण थकान हो सकती है.

2. ल्यूपस, मल्टीपल स्क्लेरोसिस और रूमेटॉइड आर्थराइटिस जैसी बीमारियों में इम्यून सिस्टम हेल्दी कोशिकाओं पर अटैक कर उनकी एनर्जी को कम कर देता है, जिससे थकान होती है.

3. हाई ब्लड शुगर की वजह से शरीर सही तरह एनर्जी का इस्तेमाल नहीं कर सकता है, जो थकान का कारण बन सकता है.