21.3 C
Raipur
Friday, October 30, 2026
Home Blog Page 241

रायपुर सिलतरा फैक्ट्री हादसा: 6 श्रमिकों की दर्दनाक मौत, कई घायल – CM विष्णुदेव साय ने व्यक्त किया गहरा शोक”

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताते हुए घायलों को उच्च स्तरीय इलाज उपलब्ध कराने कहा,विधायक अनुज शर्मा घायलों से मिले।

सिलतरा/ रायपुर/छत्तीसगढ़, 27 सितम्बर 2025

राजधानी रायपुर के सिलतरा स्थित फैक्ट्री में आज हुए दर्दनाक हादसे में 6 श्रमिकों की मृत्यु हो गई तथा कई श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।

सीएम ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश
मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक घटना है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की:_ हृदयविदारक समाचार से मन व्यथित है। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। माता जगदंबे दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें ऐसी कामना करता हूँ।

घटना विवरण
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। गोदावरी इस्पात एंड पॉवर लिमिटेड में लोहे की गर्म सिल्ली गिरने से 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों से मिलने पहुंचे विधायक अनुज शर्मा
घायलों को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा भी घायलों से मिलने पहुंचे। विधायक ने बताया कि घायलों के मुताबिक मेंटनेंस के दौरान यह हादसा हुआ। विधायक ने बताया कि 5 घायलों से मिले हैं। कुछ को ज्यादा चोटें आई हैं।

किसानों से संवाद में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान: “जीएसटी का भार कम होने से धान का कटोरा (छत्तीसगढ़) का वजन बढ़ेगा”

सीएम श्री विष्णु देव साय ने किसानों को सौंपी चाबी: जीएसटी कटौती से ट्रैक्टर, हार्वेस्टर खरीद पर लाखों की बचत

रायपुर/छत्तीसगढ़_ 27 सितंबर 2025

“धान का कटोरा” कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में किसानों को जीएसटी सुधारों का सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज ‘जीएसटी बचत उत्सव’ के बीच देवपुरी स्थित एक ट्रैक्टर शोरूम का औचक निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने किसानों से आत्मीय संवाद किया और जीएसटी कटौती के बाद उनकी प्रतिक्रिया तथा खरीदी में हुई बचत की जानकारी ली। श्री साय ने इस अवसर पर ट्रैक्टर और हार्वेस्टर खरीदने आए किसानों को चाबियाँ सौंपकर उन्हें शुभकामनाएँ भी दीं।

जीएसटी कटौती से किसानों की बचत
मुख्यमंत्री श्री साय ने अभनपुर के बिरोदा निवासी श्री रवि कुमार साहू को उनके नए हार्वेस्टर की चाबी सौंपी। श्री साहू ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह पहले सेकंड हैंड हार्वेस्टर खरीदने का विचार कर रहे थे, लेकिन जीएसटी उत्सव में नए हार्वेस्टर की खरीद पर उन्हें पूरे 2 लाख रुपए की बड़ी बचत हुई है।श्री साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब हार्वेस्टर आने से वह अपनी दो एकड़ की खेती के साथ-साथ गाँव में साझेदारी से और अधिक खेती कर पाएंगे।

अभनपुर कोलर से आए वरिष्ठ किसान श्री ज्ञानिक राम साहू को मुख्यमंत्री ने उनके नए ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। श्री साहू ने बताया कि जीएसटी में कटौती के बाद उन्हें ट्रैक्टर की खरीद पर पूरे 60 हजार रुपए की बचत हुई है, जिससे उनका परिवार त्योहार को और अच्छे से मना सकेगा।

बिक्री बढ़ी, कीमतें घटी
ट्रैक्टर शोरूम के प्रोप्राइटर श्री अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि जीएसटी में कटौती के कारण बिक्री में इज़ाफ़ा हुआ है और ग्राहकों का उत्साह बढ़ा है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि:
जो ट्रैक्टर पहले 10.25 लाख रुपए का था, वह अब 9.75 लाख रुपए में उपलब्ध है, जिससे किसानों को 50 हजार रुपए की बचत हो रही है।
इसी तरह, 7.62 लाख का ट्रैक्टर अब 7.21 लाख और 6.51 लाख का ट्रैक्टर अब 6.11 लाख रुपए में मिल रहा है।

जीएसटी दर घटने के बाद हार्वेस्टर भी सस्ते हुए हैं, जिससे किसानों की बड़ी बचत हो रही है।

बाइक की खरीद पर भी बड़ी बचत
इसके बाद मुख्यमंत्री श्री साय देवपुरी के बजाज बाइक शोरूम भी पहुँचे। उन्होंने संतोषी नगर निवासी श्री एम.डी. गुलाब को उनकी नई बाइक की चाबी सौंपी। श्री गुलाब ने बताया कि जीएसटी में कटौती के बाद बाइक खरीदने पर उन्हें 7 हजार रुपए की बचत हुई है। उन्होंने बताया कि जिस बजाज प्लेटिना 110 सीसी बाइक की कीमत पहले 89,000 रुपए थी, वह अब उन्हें 82,000 रुपए में मिली है।

मुख्यमंत्री का वक्तव्य
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी 2.0 ने आम जनता, किसानों और उपभोक्ताओं को वास्तविक राहत दी है।
उन्होंने ज़ोर दिया कि ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य कृषि यंत्रों की कीमतों में आई कमी से किसानों को सीधा लाभ हो रहा है, जिससे उनकी खेती-किसानी और जीवनयापन सुगम होगा।

श्री साय ने कहा, “यह जीएसटी बचत उत्सव
उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ कम कर रहा है और त्योहारी सीजन में परिवारों की खुशियाँ बढ़ा रहा है। यह सुधार न केवल आर्थिक गतिविधियों को गति दे रहा है, बल्कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उत्साह और समृद्धि का नया वातावरण भी बना रहा है।”


मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा – ओलंपिक खिलाड़ियों को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में हुए शामिल

रायपुर, 26 सितंबर 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा बैठक में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ से ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

बैठक की मुख्य बातें
सर्किट हाउस सभागार में आयोजित इस बैठक में वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट को अनुमोदन, वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुतिकरण और ऑडिटर की नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर भी प्रकाश डाला।

खिलाड़ियों को बड़ा फायदा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ओलंपिक खेलों के विजेताओं को भी राज्य सरकार प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी।
– स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये
– रजत पदक विजेताओं को 2 करोड़ रुपये
– कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपये

उन्होंने बताया कि यह पहल खिलाड़ियों के मनोबल को ऊँचा उठाने का कार्य करेगी और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार करेगी।

खेल ढांचे को मजबूत करने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया के तहत छत्तीसगढ़ में कई नए खेल परिसरों की शुरुआत की जा रही है। हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया के साथ भी राज्य में खेल अधोसंरचना के विस्तार को लेकर चर्चा हुई।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का प्रस्ताव रखा है और अहमदाबाद को इसके लिए प्रस्तावित किया गया है। इस दृष्टिकोण से आने वाले समय में खेल सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।

स्थानीय खेलों को बढ़ावा
कैबिनेट मंत्री एवं संघ के उपाध्यक्ष श्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन शुरू हुए हैं, जिनसे दूरस्थ अंचलों की प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिला है।

कार्यक्रम में उपस्थिति
वार्षिक आम सभा में महासचिव श्री विक्रम सिसोदिया ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री हिमांशु द्विवेदी, श्री गजराज पगारिया, कोषाध्यक्ष श्री संजय मिश्रा सहित खेल संगठन से जुड़े बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने GST बचत उत्सव में किया बाज़ारों का भ्रमण; स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की अपील

GST कम होने से ग्राहकों को हुआ ₹1 लाख तक का फायदा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने GST बचत उत्सव के तहत किया बाज़ार का निरीक्षण

रायपुर/छत्तीसगढ़ /26 सितंबर 2025:

रायपुर के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को GST बचत उत्सव के तहत राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब और धमतरी रोड देवपुरी क्षेत्र में कई प्रतिष्ठानों का दौरा किया।

इस दौरे के दौरान, उन्होंने दवाई की दुकानों, शॉपिंग मॉल, मोबाइल शोरूम, इलेक्ट्रॉनिक एंड इलेक्ट्रिकल्स, दोपहिया वाहन शोरूम और कार शोरूम का भ्रमण किया और दुकानदारों व ग्राहकों से मुलाकात की। उन्होंने खरीदारों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित किया और व्यापारियों से कर प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने की अपील की।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खरीददारों से भी बातचीत की, जिसमें उन्हें GST में कटौती से हुए लाभ की जानकारी मिली।

स्कूटर लेने पहुंचे एक दंपत्ति ने बताया कि GST कम होने से उन्हें 10 हजार रुपये का फायदा हुआ है। वहीं, नवरात्रि पर कार खरीदने आए एक परिवार ने GST कम करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें करीब 1 लाख रुपये की बचत हुई है।

इस अवसर पर सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और GST बचत उत्सव से उपभोक्ताओं को लाभ के साथ-साथ व्यापारियों को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों को आश्वस्त किया कि भाजपा सरकार हमेशा व्यापारियों और उपभोक्ताओं के हित में काम करती रहेगी।

बृजमोहन अग्रवाल का ऐलान: “गांव-गांव, घर-घर तक पहुँचेगी खेलों की संस्कृति”

रायपुर/छत्तीसगढ़/सांसद/26/09/2025

रायपुर के लोकप्रिय सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने “सांसद खेल महोत्सव 2025” को सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि “गांव-गांव, घर-घर में खेलों की संस्कृति स्थापित करने का संकल्प” बताया है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने हाल ही में बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्ट्रेट में एक उच्च-स्तरीय बैठक ली। बलौदाबाजार-भाटापारा क्षेत्र में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों ने ज़ोर पकड़ लिया है।

इस बैठक में 7 से 11 अक्टूबर तक बलौदाबाजार, सिमगा और भाटापारा विकासखंडों में आयोजित होने वाले खेल आयोजनों की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। सांसद ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि यह महोत्सव ऐतिहासिक रूप से सफल हो सके।

30 हज़ार खिलाड़ियों को मंच देने का लक्ष्य
इस खेल महोत्सव के लिए ज़िले से 30 हज़ार से अधिक खिलाड़ियों के पंजीकरण (Registration) का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।
सांसद अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में बहुमूल्य जीवन कौशल (Life Skills) को प्रोत्साहित करेगा।

प्रतिभा को मंच: ग्रामीण क्षेत्रों की छुपी हुई प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का राष्ट्रीय-स्तरीय मंच मिलेगा।
टीम भावना और अनुशासन: सामूहिक खेलों से युवाओं में टीम भावना (Team Spirit) और संगठित होकर काम करने का अनुशासन (Discipline) पैदा होगा, जो उनके करियर में भी सहायक होगा।
स्वस्थ जीवनशैली: यह आयोजन युवाओं को नशे और गलत आदतों से दूर कर एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली (Healthy Lifestyle) अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
सामाजिक जुड़ाव: विभिन्न समुदायों और क्षेत्रों के खिलाड़ियों के एक साथ आने से सामाजिक समरसता और एकजुटता को बढ़ावा मिलेगा।

प्रशासनिक और सामाजिक भागीदारी
बैठक में कलेक्टर, CEO, पुलिस अधीक्षक सहित शिक्षा विभाग, इंडस्ट्रीज़ के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस अभियान को खेलों को जन-जन तक पहुँचाने और सशक्त युवा पीढ़ी के निर्माण में एक महत्वपूर्ण निवेश बताया। यह ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’ अब क्षेत्र के युवाओं के भविष्य और स्वास्थ्य में एक बड़ा कदम है।

लेह हिंसा और स्थिति पर ताज़ा ख़बर

‘राज्य के दर्जे’ की मांग हुई हिंसक, 4 की मौत; सोनम वांगचुक पर लगे गंभीर आरोप

लेह/श्रीनगर, 26 सितंबर 2025:

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में ‘पूर्ण राज्य के दर्जे’ और संविधान की छठी अनुसूची (Sixth Schedule) में शामिल करने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार, 24 सितंबर 2025 को हिंसक हो गया।
इस हिंसा में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 40 पुलिसकर्मियों सहित 80 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हिंसा का घटनाक्रम और मुख्य मांगें
लद्दाख में यह आंदोलन पिछले कई वर्षों से जारी है, लेकिन यह हिंसा उस समय भड़की जब प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह ने लेह में भाजपा कार्यालय और हिल काउंसिल दफ्तरों पर पथराव किया और वाहनों में आग लगा दी।

मांग: प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें हैं:
लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा, संविधान की छठी अनुसूची के तहत सुरक्षा, और रोज़गार में आरक्षण। उनका मानना है कि छठी अनुसूची के बिना लद्दाख के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र, भूमि अधिकार और संस्कृति को खतरा है।

प्रदर्शन का कारण:
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 10 सितंबर से इन्हीं मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे। उनके समर्थन में कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी भूख हड़ताल कर रहे थे। मंगलवार (23 सितंबर) शाम को जब दो अनशनकारियों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, तो युवाओं का गुस्सा भड़क उठा और बुधवार को विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया।

प्रशासन का एक्शन:
हिंसा के बाद प्रशासन ने लेह शहर में कर्फ्यू लगा दिया और धारा 163 (पांच से अधिक लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध) लागू कर दी। इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े, जिसके बाद दुर्भाग्यवश कुछ लोगों के हताहत होने की खबर आई।

सोनम वांगचुक पर सरकार का रुख
इस हिंसा के बाद केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय ने सीधे तौर पर कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जिम्मेदार ठहराया है।

सरकार का आरोप:
गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बुधवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि वांगचुक के “भड़काऊ बयानों” से भीड़ को उकसाया गया। सरकार ने आरोप लगाया कि वांगचुक ने अपने भाषणों में बांग्लादेश और नेपाल में ‘Gen Z’ (युवा पीढ़ी) आंदोलनों का ज़िक्र कर युवाओं को हिंसा के लिए प्रेरित किया।

FCRA लाइसेंस रद्द:
हिंसा के अगले दिन, 25 सितंबर को, गृह मंत्रालय ने सोनम वांगचुक की संस्था SECMOL (स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख) का FCRA (विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम) लाइसेंस भी रद्द कर दिया। संस्था पर विदेशी फंडिंग के दुरुपयोग और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है।

वांगचुक की प्रतिक्रिया
सरकारी आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनम वांगचुक ने स्वयं को ‘बलि का बकरा’ (Scapegoat) बनाए जाने की बात कही है।

वांगचुक का खंडन:
उन्होंने कहा कि लद्दाख में हिंसा उनकी वजह से नहीं, बल्कि पिछले छह वर्षों से युवाओं के बीच बेरोजगारी, असंतोष और वादों को पूरा न करने के कारण उपजे गहरे गुस्से का परिणाम है।

गिरफ्तारी की आशंका:
वांगचुक ने यह भी कहा कि उन्हें डर नहीं है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी से लद्दाख में समस्या और बढ़ सकती है। उन्होंने युवाओं से शांति बनाए रखने और आंदोलन को अहिंसक तरीके से जारी रखने की अपील की है।
लेह में गुरुवार (25 सितंबर) को तनावपूर्ण शांति बनी रही, और शुक्रवार (26 सितंबर) को भी कर्फ्यू और प्रतिबंधों के चलते जनजीवन प्रभावित रहा।

प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है और आगे की जांच जारी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की सौजन्य मुलाकात

यह मुलाकात अधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों को ईमानदारी और लगन से निभाने का मार्गदर्शन प्रदान करती है।

रायपुर, 25 सितंबर 2025 —

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर 2024 बैच के 13 एवं 2021 बैच के एक अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से संवाद में कहा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशासन की धुरी हैं और जनता की समस्याओं को हल करने में उनकी अहम भूमिका होती है ।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि उन्हें केवल प्रशासनिक रूप से नहीं बल्कि प्रबुद्ध नागरिक के रूप में भी समाज की चिंता करनी चाहिए और एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को पदेन दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं। छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संचालक श्री टी.सी. महावर ने बताया कि प्रशिक्षु अधिकारियों का इंडक्शन कोर्स 7 अप्रैल 2025 से प्रारंभ होकर अब समापन की ओर है, और इसके बाद ये अधिकारी राज्य के विभिन्न जिलों में डिप्टी कलेक्टर के रूप में सेवा करेंगे ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को सौभाग्य मिला कि वे जनता की सेवा में है,अवसर सभी को नहीं मिलता। शासन का कार्य जनहित की नीतियाँ बनाना है, लेकिन क्रियान्वयन की जिम्मेदारी अधिकारियों पर है। छत्तीसगढ़ एक समृद्ध राज्य है, जिसमें खनिज, वन संपदा, उर्वर मिट्टी और मजबूत पावर सेक्टर है।

नक्सलवाद अब अंतिम चरण में है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुसार 31 मार्च 2026 तक नक्सली समस्या का उन्मूलन कर लिया जाएगा। नक्सल समस्या के समाधान के बाद राज्य का विकास और भी तीव्र होगा, और अधिकारियों की जिम्मेदारी भी बढ़ेगी, विशेषकर जनजातीय समाज के विकास में।

उन्होंने प्रशासन में पारदर्शिता लाने की प्राथमिकता पर जोर देते बताया कि छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जहाँ सुशासन एवं अभिसरण विभाग बनाया गया है। इसके अलावा ई-ऑफिस प्रणाली लागू की गई है और नई औद्योगिक नीति निवेशकों को आकर्षित कर रही है।

अब तक छत्तीसगढ़ को 7.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों के समयबद्ध निराकरण के लिए सरकार के प्रयासों को भी रखा और अधिकारियों से कहा कि छोटी पहल से भी जनता को बड़ी राहत दी जा सकती है। राजस्व प्रक्रियाएं ऑनलाइन होकर सरल बनाई जा रही हैं ।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संयुक्त संचालक श्री प्रणव सिंह और अन्य प्रशिक्षु अधिकारी भी उपस्थित थे।

इस मुलाकात ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का मार्गदर्शन दिया और छत्तीसगढ़ के सुशासन एवं प्रगति के मंत्र को सशक्त किया।

छत्तीसगढ़ की एक और बेटी का कमाल:दिव्या ने मलेशिया में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

बास्केटबॉल संघ ने भी दिव्या के प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए आने वाले समय में हर खिलाड़ी के लिए एक बेहतर प्लेटफॉर्म तैयार करने की बात कही।

महासमुंद / छत्तीसगढ़ / 25 सितंबर 2025 –

छत्तीसगढ़ की बेटी दिव्या रंगारी ने मलेशिया में आयोजित अंडर-16 एशियन वूमेन्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 में इतिहास रचते हुए भारत को 8 साल बाद गोल्ड मेडल दिलाया। दिव्या ने देश का नाम रोशन किया और इस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की एकमात्र खिलाड़ी के रूप में अपनी जबरदस्त प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चैंपियनशिप में भारत ने 8 देशों के साथ मुकाबला करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया और विजेता बनी। दिव्या के महासमुंद लौटने पर पूरे शहर में भव्य स्वागत हुआ, जहां लोग गाजे-बाजे, फूल माला, आतिशबाजी और भारत माता की जय के नारों के साथ उनका सम्मान करने के लिए उत्सव मनाए।

दिव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, माता-पिता और बास्केटबॉल संघ को दिया। उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश दिया कि किसी भी परिस्थिति में घबराने की बजाय डटकर मुकाबला करना चाहिए ताकि सफलता हासिल हो सके। उनके पिता ने कहा कि आज उन्हें अपनी बेटी के नाम से जाना जाता है, जो उनके लिए गर्व की बात है।

बास्केटबॉल संघ ने भी दिव्या की उपलब्धि पर खुशी जताई और भविष्य में खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म तैयार करने का आश्वासन दिया। दिव्या रंगारी की यह सफलता छत्तीसगढ़ और भारत के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

यह जीत न केवल दिव्या का बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

एशिया कप 2025: भारत ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में बनाई जगह

भारत का अगला मैच श्रीलंका के साथ 26 सितंबर 2025 को दुबई में शाम 8 बजे से खेला जाएगा। यह एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का मैच होगा।

हैदराबाद/तेलंगाना, 25 सितम्बर 2025

एशिया कप 2025 के सुपर फोर के चौथे मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही भारत इस टूर्नामेंट के 17वें संस्करण के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

टीम इंडिया अभी तक एशिया कप 2025 में चार मैच खेल चुकी है और चारों में उसे जीत मिली है

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 168 रन बनाए। टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 127 रनों पर ढेर हो गई।

बांग्लादेश की ओर से सैफ हसन ने 51 गेंदों पर 69 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन उन्हें छोड़कर बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। परवेज हुसैन ने 21 रनों का योगदान दिया, जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई के अंक में भी नहीं पहुंच सके।

भारतीय गेंदबाजी में सबसे सफल रहे कुलदीप यादव, जिन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इनके अलावा जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट हासिल किए। अक्षर पटेल और तिलक वर्मा के खाते में एक-एक विकेट गया।

इस जीत ने भारत को फाइनल का टिकट दिला दिया है। वहीं श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट की दौड़ से बाहर हो गई है। अब फाइनल की दूसरी टीम कौन होगी, यह पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले में तय होगा।

कुरूद विधानसभा को मिला विकास का महाउपहार

मुख्यमंत्री साय ने दी 244 करोड़ 43 लाख रुपए की सौगात, 74 कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

कुरूद विधानसभा/धमतरी/रायपुर/छत्तीसगढ़
23 सितंबर 2025

धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को विकास के नए आयाम जुड़े। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय** ने ग्राम करेली बड़ी में आयोजित भव्य समारोह में 244 करोड़ 43 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

राज्य स्तरीय महतारी सदन शुभारंभ कार्यक्रम में उन्होंने 51 महतारी सदनों का लोकार्पण कर जिले की महिलाओं को सशक्तिकरण का बड़ा उपहार दिया। इस मौके पर मंत्रिगण, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

महिला सशक्तिकरण की सौगात
– 51 महतारी सदनों का लोकार्पण
– लगभग 2.10 करोड़ रुपए की लागत
– महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और सम्मान के नए केंद्र

औद्योगिक विकास
– करेली बड़ी और भालूझूलन में औद्योगिक क्षेत्र के लिए 16.61 करोड़ रुपए से आधारभूत ढांचा तैयार होगा।
– जी-जामगांव औद्योगिक क्षेत्र में 6 करोड़ रुपए की संरचनाओं का लोकार्पण।
– स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार की नई संभावनाएँ।

शिक्षा और कौशल उन्नयन
– आईटीआई भवन, पॉलीटेक्निक कॉलेज और लाइवलीहुड कॉलेज भवन के लिए 27.67 करोड़ रुपए का शिलान्यास।
– कृषि महाविद्यालय भवन और छात्रावास का 7.53 करोड़ रुपए** से लोकार्पण।
– युवाओं को उच्च शिक्षा और कौशल विकास की दिशा में बड़ा कदम।

सड़क और अधोसंरचना
– 9 सड़कों के निर्माण और सुधार कार्यों पर 119.79 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
– गौरव पथ योजना के तहत गातापार और बकली मार्ग का 1.70 करोड़ रुपए से लोकार्पण।
– गांव-गांव की कनेक्टिविटी और तेज होगी।

स्वास्थ्य सेवाएँ
– मगरलोड के भेण्ड्री में 75 लाख रुपए से नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन।
– ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ और अधिक सुलभ होंगी।

पेयजल और सिंचाई
– जल जीवन मिशन के तहत 39 कार्य, लागत करीब 30 करोड़ रुपए।
– कोडेबोड़ में 26.37 करोड़ रुपए की सूक्ष्म सिंचाई योजना।
– महानदी नहर पर 4.29 करोड़ रुपए से क्रॉस रेग्युलेटर का भूमिपूजन।
– हर घर जल और किसानों के लिए बेहतर सिंचाई सुविधा सुनिश्चित।

विज्ञान और पर्यटन
– गंगरेल में बनने वाले साइंस पार्क का शिलान्यास।
– बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।

सामाजिक विकास
– राकांडीह में मधुबन धाम पर कंवर समाज भवन की आधारशिला, लागत 50 लाख रुपए।
– सामाजिक और सामुदायिक विकास को नई दिशा।

कुरूद के लिए ऐतिहासिक दिन
इन सभी विकास कार्यों से कुरूद क्षेत्र में शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क और सामाजिक विकास को नया बल मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह दिन “जिले के विकास और जनकल्याण के लिए मील का पत्थर साबित होगा।”

—