21.3 C
Raipur
Friday, October 30, 2026
Home Blog Page 239

छत्तीसगढ़ को केंद्र की बड़ी सौगात कर अंशदान में :_ बृजमोहन अग्रवाल

त्यौहार पर मोदी सरकार का खास उपहार। डबल इंजन सरकार की नई मिसाल, छत्तीसगढ़ को ₹3,462 करोड़ का फंड मिला जताया आभार।

रायपुर, 3 अक्टूबर 2025

त्यौहारों के बीच छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से बड़ा तोहफा मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रदेश के लिए कर अंशदान मद में ₹3,462 करोड़ की स्वीकृति दी है। इस निर्णय पर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्र सरकार का आभार जताया है।

बृजमोहन ने कहा कि केंद्र की यह राशि प्रदेश के विकास कार्यों में नई ऊर्जा भरेगी और जनकल्याणकारी योजनाओं को मजबूती देगी। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ की जनता के लिए मोदी सरकार की *त्यौहारनुमा सौगात* बताया।

केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ को कर अंशदान में ₹3,462 करोड़, बृजमोहन ने जताया आभार

सांसद ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की नीतियों से राज्य निरंतर प्रगति कर रहा है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर छत्तीसगढ़ को विकास और समृद्धि के नए पथ पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

प्रधानमंत्री ने आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर सराहा; डॉ. मोहन भागवत के प्रेरक संबोधन को किया साझा

0

नई दिल्ली/02/10/2025] –

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को राष्ट्र की समर्पित सेवा के 100 वर्ष पूरे होने पर अपनी हार्दिक सराहना व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री ने परम पूज्य सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के प्रेरक संबोधन का उल्लेख करते हुए, राष्ट्र निर्माण में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका और भारत के सभ्यतागत मूल्यों के पोषण के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आरएसएस के आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल द्वारा पोस्ट किए गए संबोधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

श्री मोदी ने एक्स पर लिखा:
“परम पूज्य सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी का राष्ट्र निर्माण में आरएसएस के समृद्ध योगदान और गौरव की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने की हमारी भूमि में अंतर्निहित क्षमता, जो हमारी संपूर्ण मानवता के लिए लाभकारी है, पर बल देते हुए प्रेरणादायक संबोधन।”

आरएसएस100वर्ष

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि परम पूज्य सरसंघचालक जी ने अपने उद्बोधन में भारतवर्ष के उस सामर्थ्य को भी रेखांकित किया है, जो देश को सशक्त बनाने के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के लिए भी कल्याणकारी है।

आरएसएस की स्थापना 1925 में हुई थी, और यह संगठन अपने शताब्दी वर्ष की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री का यह संदेश राष्ट्र सेवा और सांस्कृतिक उत्थान के प्रति आरएसएस के दशकों पुराने समर्पण को रेखांकित करता है।

ब्लैकमेलिंग से तंग नाबालिग ने प्रेमी की हत्या की; कहा- “नरक कर दी थी जिंदगी”

रायपुर/छत्तीसगढ़/02/10/2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग युवती को अपने प्रेमी सद्दाम की हत्या के आरोप में हिरासत में लिया गया है। युवती ने पुलिस को बताया कि ब्लैकमेलिंग और शारीरिक शोषण से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

क्या है पूरा मामला?
पीड़िता और आरोपी:_मृतक सद्दाम मूल रूप से बिहार के किशनगंज का रहने वाला था, जबकि आरोपी नाबालिग बिलासपुर की है।

इंस्टाग्राम से दोस्ती:_युवती ने बताया कि उनकी दोस्ती करीब तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। सद्दाम कई इंस्टा आईडी चलाता था, और उनमें से एक के जरिए उनकी बातचीत शुरू हुई।

ब्लैकमेलिंग का जाल:_मुलाकात के दौरान सद्दाम ने चोरी से लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करने लगा।

शारीरिक शोषण और मारपीट:_युवती के अनुसार, सद्दाम अपनी बात मनवाने के लिए अक्सर उससे मारपीट करता था और धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। इसी वजह से युवती एक बार गर्भवती भी हो गई थी।

मर्डर वाली रात की कहानी

🫶 रायपुर में मुलाकात: 27 सितंबर को युवती बिलासपुर से ट्रेन पकड़कर रायपुर आई और सद्दाम को इसकी जानकारी दी। स्टेशन के बाहर सद्दाम ने उसके साथ मारपीट भी की।

लॉज में रुके:_इसके बाद वे दोनों स्टेशन के पास स्थित एक लॉज गए और कमरा किराए पर लिया। अगले दिन, 28 सितंबर को चेकआउट करने के बाद वे अभनपुर चले गए और शाम को फिर उसी लॉज में वापस आए।

🗡️ हत्या:_उस रात युवक ने शराब भी पी। जब सद्दाम नींद में था, तब युवती ने चाकू से उसके गले पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद का घटनाक्रम

🔴 भागने की कोशिश:_हत्या के बाद युवती ने कमरे में ताला लगाया और ट्रेन से बिलासपुर के लिए निकल गई। वह सद्दाम का फोन भी अपने साथ ले गई।

🔑 सबूत मिटाए:_ट्रेन में उसने फोन से सभी डाटा डिलीट किए और वापस लौटते समय ट्रेन से सद्दाम के फोन और कमरे की चाभी फेंक दी।

मां को बताया:_घर पहुंचने पर, मां की नजर युवती के कपड़ों पर लगे खून के धब्बों पर पड़ी। बार-बार पूछने पर युवती ने हत्या करने की बात कबूल कर ली।

📍 पुलिस को सूचना: _यह सुनकर मां घबरा गई और बिलासपुर के कोनी थाने को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाबालिग युवती को हिरासत में ले लिया है।

(समाचार स्त्रोत: रायपुर/ छत्तीसगढ़/मीडिया सोर्स)

महाराष्ट्र: 24×7 दुकानें खोलने का बड़ा ऐलान

0

महाराष्ट्र में रिटेल सेक्टर पूरे साल, रात-दिन चलता रहेगा, बस शराब और उससे जुड़े व्यापार इससे बाहर रहेंगे।

महाराष्ट्र/भारत_02/10/2025

मीडिया सूत्रों से मिलती खबर के अनुसार अब व्यापार को बढ़ावा देने महाराष्ट्र सरकार ने व्यापारियों को खास तोहफा देते हुए समूचे राज्य में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठान चौबीसों घंटे, सातों दिन (24×7) खुले रखने की अनुमति दे दी है।

इस फैसले से खासकर महानगरों में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है, साथ ही ग्राहकों को भी अधिक सुविधाएं मिलेंगी।

नया नियम और प्रमुख शर्तें
राज्य के उद्योग, ऊर्जा, श्रम और खनन विभाग ने इस आदेश के क्रियान्वयन के लिए तुरंत परिपत्र जारी किया है।

नए नियम के अनुसार, शराब बेचने या परोसने वाली जगहें (परमिट रूम, बीयर बार, वाइन शॉप, हुक्का पार्लर, कंट्री बार आदि) इस छूट के दायरे से बाहर रहेंगी और इनके पुराने समय लागू रहेंगे।

24 घंटे संचालन की छूट केवल वैकल्पिक है, व्यापारी अपनी सुविधा के अनुसार दुकान खोल सकते हैं या बंद रख सकते हैं।

हर प्रतिष्ठान को कर्मचारियों को सप्ताह में एक बार लगातार 24 घंटे की छुट्टी देना जरूरी होगा, ताकि श्रमिकों के अधिकार सुरक्षित रहें।

व्यापारियों और ग्राहकों को फायदा

लंबे समय से व्यापारियों की मांग थी कि वे अपनी दुकानों को 24×7 खोलना चाहते हैं, पर पुलिस या प्रशासन की बाधा आ जाती थी।

अब दुकानें, होटल, सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट हमेशा खुले रहेंगे, जिससे ग्राहक किसी भी समय सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

सरकार ने पुलिस व प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस नियम को सही ढंग से लागू किया जाए और व्यवसायियों को परेशान न किया जाए।

महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक निर्देश

औद्योगिक क्षेत्रों और बाज़ारों में अब कारोबार बढ़ने की उम्मीद है, जिसमें रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं।

महाराष्ट्र में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं चल रही हैं, सरकार का मानना है कि इस फैसले से राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

यह नीति ‘महाराष्ट्र दुकान और प्रतिष्ठान अधिनियम, 2017’ के दायरे में आती है, जिससे व्यापर प्रणाली में लचीलापन और आधुनिकता आएगी।

नया आदेश दीवाली जैसे त्योहारों से पहले जारी किया गया है, जिससे व्यापारी और ग्राहक दोनों ही लाभान्वित होंगे। अब महाराष्ट्र में रिटेल सेक्टर पूरे साल, रात-दिन चलता रहेगा, बस शराब और उससे जुड़े व्यापार इससे बाहर रहेंगे।

दीपावली से पहले तेल कंपनियों का ‘खेल’:पाउच में कम रिफाइंड तेल, कीमत जस का तस

0

त्योहारी सीज़न में रिफाइंड तेल की मात्रा में कटौती; दाम लगभग पुराने, ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा बोझ।

02/10/2025
खबर मीडिया सूत्र/कानपुर फुटकर बाजार/उत्तर प्रदेश

दीपावली और त्योहारों के मौके पर खाद्य तेल बाजार से ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है। रिफाइंड तेल बनाने वाली कंपनियों ने चुपके से पाउच में तेल की मात्रा कम कर दी है, लेकिन उनकी कीमतें लगभग पहले जितनी ही रखी हैं।इस कदम से ग्राहकों को प्रति ग्राम तेल के लिए अधिक मूल्य चुकाना पड़ रहा है।

नवरात्रों की शुरुआत से पहले तक, बाजार में रिफाइंड तेल के पाउच आमतौर पर 910 ग्राम वजन के आते थे, जिसे सामान्य तौर पर एक लीटर माना जाता है। फुटकर विक्रेता इन पाउचों को लगभग ₹140 से ₹145 में ग्राहकों को बेचते थे।

कैसे किया गया ‘खेल’?
अब कंपनियों ने 910 ग्राम की जगह 840 ग्राम, 830 ग्राम और यहाँ तक कि 750 ग्राम वजन के पाउच बाजार में उतार दिए हैं।

मात्रा में बड़ी कटौती, कीमत में मामूली कमी:
एक बड़ी कंपनी ने अपने पाउच का वजन 910 ग्राम से घटाकर 750 ग्राम कर दिया है। यानी, सीधे 160 ग्राम तेल कम किया। इसके बावजूद, कंपनी ने दुकानदार को दिए जाने वाले मूल्य में केवल ₹10 की कमी की है।
पहले 910 ग्राम का पाउच ₹133 में मिलता था।
अब 750 ग्राम का पाउच ₹123 में मिल रहा है।
इसका मतलब है कि ग्राहक को लगभग 21% कम तेल के लिए लगभग 7.5% कम कीमत चुकानी पड़ रही है।

फुटकर बाज़ार में भी दाम जस के तस:
कई मामलों में, कंपनियों ने भले ही थोक मूल्य में मामूली कटौती की हो, लेकिन फुटकर विक्रेता ग्राहकों को अब भी इन कम वजन वाले पाउचों को पहले के दाम (₹135 से ₹140) पर ही बेच रहे हैं।

उदाहरण के लिए, 840 ग्राम और 830 ग्राम के पाउच भी ग्राहकों को ₹140 में ही दिए जा रहे हैं, जबकि दुकानदार को ये कम दाम पर मिल रहे हैं।

इस बदलाव से स्पष्ट है कि रिफाइंड तेल कंपनियों ने त्योहारों से पहले ही ‘Shrinkflation’ (श्रिंकफ़्लेशन) की रणनीति अपनाई है, जहाँ उत्पाद का आकार घटा दिया जाता है लेकिन कीमत या तो स्थिर रखी जाती है या उसमें नाममात्र की कमी की जाती है।

नवरात्रि पर बेमेतरा पुलिस कॉलोनी में कन्या पूजन और भव्य भंडारे का आयोजन

बेमेतरा/छत्तीसगढ़/01 अक्टूबर 2025/

नवरात्रि के पावन अवसर पर बेमेतरा पुलिस कॉलोनी स्थित माँ दुर्गा भवानी पंडाल में अष्टमी और नवमी की विशेष पूजा-अर्चना बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर नौ कन्याओं का पूजन किया गया और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस कॉलोनी के परिवारजनों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि-विधान से माँ दुर्गा भवानी की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

कन्या पूजन और सम्मान

नवमी तिथि के मद्देनज़र नौ कन्याओं को देवी दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक मानकर आमंत्रित किया गया। उनके पाँव धोकर, तिलक लगाकर विधिवत पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने उन्हें भोग अर्पित किया और पारंपरिक रूप से फल, खीर, पूरी एवं विभिन्न व्यंजनों का प्रसाद स्वरूप भोजन कराया। कन्याओं के आशीर्वाद के बाद उन्हें उपहार भेंट किए गए।

वातावरण में भक्ति और उत्साह

पूरे परिसर में इस अवसर पर धार्मिक उल्लास और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिलाएँ, पुरुष और बच्चे सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागिता की। भजन-कीर्तन और माता के जयकारों से पूरा आयोजन स्थल गूंज उठा।

पुलिस परिवार की सहभागिता

पुलिस कॉलोनी में पहली बार इस तरह का सामूहिक स्तर पर कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बेमेतरा जिला पुलिस परिवार के सभी सदस्य विशेष रूप से शामिल हुए। आयोजन में श्रद्धा, एकता और सामूहिकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना था कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और पारिवारिक एकता को और मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में माँ दुर्गा से जिले की शांति, सुरक्षा और सुख-समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।


रायपुर सांसद खेल महोत्सव : समाज को खेलों से जोड़ने का प्रयास – बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर/ छत्तीसगढ़ 01/10/2025

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राजनीति से अलग हटकर समाज के प्रत्येक वर्ग को खेलों के माध्यम से जोड़ने के उद्देश्य से रायपुर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक सभी के लिए भागीदारी का अवसर रहेगा।

महोत्सव की रूपरेखा

– आयोजन 15 नवंबर से 19 नवंबर तक चलेगा।
– कुल 13 जोन बनाए गए हैं – रायपुर में 10, बीरगांव में 2 और माना में 1।
– इसमें 13 खेलों का आयोजन होगा।
– प्रत्येक खेल में महिला और पुरुष वर्ग के लिए 19 वर्ष से कम एवं 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं रखी गई हैं।

विशेष पहल

बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि कोई भी बच्चा, युवा या बुजुर्ग (QR कोड स्कैन) कर आसानी से अपना पंजीयन करा सकता है। इसके अलावा, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके वरिष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान भी इस अवसर पर किया जाएगा।

सभी को मिले आमंत्रण

सांसद ने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की कि वे इस आयोजन को उत्सव का रूप दें और अधिक से अधिक खिलाड़ियों को इससे जोड़े। उनका कहना था कि खेल महोत्सव न केवल प्रतिभा को मंच देगा, बल्कि समाज को एकजुट करने का माध्यम भी बनेगा।

समीक्षा बैठक

महोत्सव की तैयारियों को लेकर आज नगर निगम मुख्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, माना पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, निगम कमिश्नर विश्वदीप, जिला शिक्षा अधिकारी, MIC सदस्यगण, पार्षदगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।



स्वच्छता पखवाड़ा: पीआईबी रांची के अधिकारियों ने उठाया ‘स्वच्छ भारत’ का संकल्प

स्वच्छता ही सेवा थीम के तहत चला अभियान; अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ

रांची/बिहार (PIB Ranchi) | 01 अक्टूबर, 2025

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी, रांची) द्वारा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े के तहत एक विशेष स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। इस अभियान में पीआईबी ब्यूरो के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल हुए और कार्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर “स्वच्छ भारत” के संकल्प को मजबूती प्रदान की।

स्वच्छता शपथ और नेतृत्व:_अभियान की शुरुआत पीआईबी, रांची के फील्ड पब्लिसिटी ऑफिसर श्री ओंकार नाथ पांडेय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “स्वच्छता शपथ” दिला कर की। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर ज़ोर दिया।

श्री पांडेय ने कहा, “स्वच्छता केवल कुछ दिनों की औपचारिकता नहीं, बल्कि यह जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। यदि हम रोज़ाना छोटे-छोटे कदम उठाएँ, तो समाज और देश में स्वच्छता की संस्कृति स्थापित हो सकती है।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए ‘स्वच्छ भारत’ के आह्वान को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वच्छ परिवेश को स्वास्थ्य, मनोबल और कार्यक्षमता के लिए आवश्यक बताया।

सामूहिक सफाई और संकल्प
इस पखवाड़े तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत पीआईबी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से परिसर की सफाई की। सभी ने कार्यालय कक्षों, अपने डेस्क, और आस-पास के खुले स्थानों में झाड़ू लगाया, कचरे को हटाया और स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया।

इस पहल का उद्देश्य केवल संस्थान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से समाज में भी जागरूकता फैलाना था। उपस्थित अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी आह्वान किया कि वे अपने घर, मोहल्ले और कार्यस्थल को स्वच्छ रखें तथा प्लास्टिक और गंदगी का प्रयोग कम से कम करें।

अभियान के दौरान सभी कर्मचारियों ने यह भी संकल्प लिया कि वे कार्यालय परिसर के साथ आस-पास की नियमित सफाई करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।

02 अक्टूबर, 2025 तक पीआईबी, रांची द्वारा यह विशेष साफ-सफाई अभियान जारी रहेगा।

“आरएसएस के 100 साल: पीएम मोदी करेंगे स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी”

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी: डॉ. अंबेडकर केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि”

नई दिल्ली/भारत _01/10/2025

आज (1 अक्टूबर 2025) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर वे संघ के 100 वर्षों के योगदान को समर्पित विशेष स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

आरएसएस की स्थापना 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा नागपुर में एक स्वयंसेवक-आधारित संगठन के रूप में की गई थी, जिसका उद्देश्य नागरिकों में सांस्कृतिक जागरूकता, अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना रहा है।

बीते 100 वर्षों में आरएसएस शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण और आपदा राहत में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। इसके स्वयंसेवकों ने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत कार्यों, युवाओं- महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक एकता व जनजागरण में सक्रिय भागीदारी निभाई है।

शताब्दी समारोह, न सिर्फ आरएसएस की उपलब्धियों का सम्मान करता है, बल्कि भारत में इसके स्थायी योगदान और राष्ट्रीय एकता के संदेश को भी रेखांकित करता है। इसका प्रत्यक्ष उद्देश्य देशभक्ति, सेवा, अनुशासन और चरित्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है।

संघ का अंतिम लक्ष्य भारत का “सर्वांगीण उन्नति” है, जिसके लिए प्रत्येक स्वयंसेवक स्वयं को समर्पित करता है।

(यह खबर एवं फोटो पीएम इंडिया पोर्टल के आधिकारिक न्यूज अपडेट से लिया गया है)

लद्दाख मामलों पर सरकार बातचीत को तैयार

0

सरकार ने लद्दाख के मामलों पर एपेक्स बॉडी लेह (ABL) और करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) के साथ किसी भी समय बातचीत के लिए हमेशा खुला रुख अपनाया है

नई दिल्ली/लेह/करगिल, 30 सितम्बर 2025 (PIB)

सरकार ने कहा है कि वह लद्दाख से जुड़े मुद्दों पर एपेक्स बॉडी लेह (ABL) और करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA)* से किसी भी समय बातचीत के लिए खुली है।

सरकार ने स्पष्ट किया कि लद्दाख पर उच्चाधिकार प्राप्त समिति (HPC) अथवा अन्य मंचों के माध्यम से संवाद जारी रखा जाएगा। अभी तक इस बातचीत से अनुसूचित जनजातियों के लिए बढ़ा हुआ आरक्षण, लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषदों (LAHDCs) में महिलाओं को आरक्षण तथा स्थानीय भाषाओं के संरक्षण जैसे परिणाम सामने आए हैं।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 1800 सरकारी पदों की भर्ती भी प्रारंभ हो चुकी है। सरकार का मानना है कि लगातार बातचीत से जल्द ही और भी ठोस समाधान निकलेंगे।