ज्वाला: “ज्योति पति, ये चार पन्ने क्या हैं? लाओ इन्हें मैं चुटकी में जला देता हूँ… समस्या खत्म!”
ज्योति पति: “नहीं ज्वाला! सच जलाना समाधान नहीं, साज़िश है। पन्ने जलने से फाइलों का बोझ तो कम हो सकता है, लेकिन उन रहस्यों का क्या!?? जन चौपाल 36/चौपाल से चौपाटी तक
नई दिल्ली: 03/02/2026
ज्योति पति और ज्वाला चौपाल में अनायास मिले ज्वाला ने ज्योति पति के हाथ में चार पन्ने देखकर पूछा क्या ज्योति पति यह तुम्हारे हाथ में चार पन्ने क्या है ज्योति पति ने कहा यही तो समस्या है तो,, बोलो!?
संसद के उच्च सदन में बीते दिन उस वक्त गहमागहमी बढ़ गई, जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक सैन्य अधिकारी की किताब के कुछ अंशों का मुद्दा उठाया। यह बहस केवल राजनीतिक गलियारों तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब यह ‘ज्योति पति’ जैसे जागरूक नागरिकों के मन में कई सवाल खड़े कर रही है—क्या यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है या राजनीति की ‘ज्वाला’ में सुलगाया गया एक और विवाद?
सदन का घटनाक्रम: क्या है वह चार पन्नों का रहस्य?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कारवां पत्रिका में प्रकाशित, पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की अप्रकाशित किताब के अंशों का हवाला दिया। राहुल गांधी ने सदन में उन पन्नों को लहराते हुए सीधे तौर पर सवाल किया, “इन चार पन्नों में आखिर क्या लिखा है? क्या भारत की भूमि को किसी अन्य देश को सौंपने की कोई मजबूरी या साजिश रची जा रही है?”
राहुल गांधी के इन तीखे सवालों ने सदन का तापमान बढ़ा दिया। विपक्ष का आरोप था कि इन पन्नों में कुछ ऐसा है जिसे सरकार छिपाना चाहती है।
सत्ता पक्ष का पलटवार: ‘संवैधानिक मर्यादा’ का तर्क
विपक्ष के इन आरोपों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कड़ी आपत्ति जताई। सरकार का पक्ष स्पष्ट था:
👉 प्रमाणिकता का अभाव: रक्षा मंत्री ने सवाल किया कि जब किताब प्रकाशित ही नहीं हुई, तो उसका उल्लेख सदन में करने का क्या औचित्य है?
👉मर्यादा: सत्ता पक्ष के नेताओं का कहना था कि सदन में केवल उन्हीं दस्तावेजों पर चर्चा हो सकती है जो संवैधानिक रूप से प्रमाणित हों। किसी अप्रकाशित किताब के अंशों को आधार बनाकर सेना या सरकार पर सवाल उठाना गलत है।
ज्योति पति का संदेह और ज्वाला की आशंका
इस पूरे विवाद के बीच, समाज का प्रतिनिधित्व करने वाला पात्र ‘ज्योति पति’ (सत्य का खोजी) असमंजस में है। उसे लग रहा है कि तथ्यों की इस धुंध में कुछ बड़ा छिपाया जा रहा है। क्या यह वास्तव में देशहित का मुद्दा है, या फिर इसके पीछे ‘ज्वाला’ (विवाद उत्पन्न करने वाली शक्तियां) का हाथ है जो देश की शांति को भंग करना चाहती हैं?
यह न्यूज/लेख प्रतीकात्मक पात्रों के माध्यम से समसामयिक घटनाओं का एक विश्लेषणात्मक चित्रण है। इसका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं है।”


