31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

एनएच-343 को फोरलेन बनाने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की घोषणा, 450 करोड़ रुपए की स्वीकृति

Must read

गढ़वा से अंबिकापुर तक एनएच-343 फोरलेन बनेगा, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी 450 करोड़ की मंजूरी।विकास के क्षेत्र में मंत्री की सौगात से एनएच को फोरलेन बनाने मिली स्वीकृति।यह सड़क मार्ग दो राज्य झारखंड-छत्तीसगढ़ को जोड़ेगा।

गढ़वा/अंबिकापुर।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 343 (एनएच-343) अब फोरलेन होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस मार्ग को चौड़ा करने की घोषणा की है। इसके लिए उन्होंने 450 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। यह घोषणा झारखंड के गढ़वा में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण समारोह के दौरान की गई।
गडकरी ने कार्यक्रम में गढ़वा के विधायक और स्थानीय सांसद की मांग पर गढ़वा से अंबिकापुर तक फोरलेन सड़क निर्माण की मंजूरी देते हुए यह बड़ी सौगात दी। इससे न केवल झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच संपर्क बेहतर होगा, बल्कि इस क्षेत्र में आवागमन, व्यापार और पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा।
इससे पहले भी अंबिकापुर से रामानुजगंज तक एनएच-343 पर 597 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिसका निर्माण कार्य फिलहाल प्रगति पर है। अब इस नई घोषणा से पूरे मार्ग के फोरलेन बनने का रास्ता साफ हो गया है।
केंद्रीय मंत्री की इस घोषणा का क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने स्वागत किया है। इससे झारखंड और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों को विकास की नई रफ्तार मिलेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article