34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

“ट्रंप टैरिफ: भारत पर 50% अमेरिकी टैरिफ लागू,, नोटिफिकेशन जारी”

Must read

निर्यात उद्योग पर संकट, रोजगार और राजस्व पर असर।विश्व स्तरीय चर्चा भारत पर ट्रंप के 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की

नई दिल्ली।28।08।2025

अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का फैसला लागू कर दिया है। मंगलवार देर रात जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, बुधवार 27 अगस्त सुबह 9:31 बजे से भारतीय निर्यात पर 50% तक शुल्क वसूला जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यह कदम रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर भारत को दंडित करने के तौर पर उठाया है। इससे पहले 7 अगस्त को अमेरिका ने 25% टैरिफ लगाया था, और अब अतिरिक्त 25% शुल्क जोड़कर दर दोगुनी हो गई है।

कौन से सामान होंगे महंगे?
नोटिफिकेशन में दर्ज सूची के मुताबिक भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले तमाम सामान इस टैरिफ के दायरे में आएंगे। चाहे वे सीधे बाजार में इस्तेमाल हों या गोदाम से निकाले जाएं—हर स्थिति में 50% शुल्क वसूला जाएगा।

व्यापार वार्ता पर ग्रहण
भारत और अमेरिका पिछले कई महीनों से एक व्यापक ट्रेड डील को लेकर बातचीत कर रहे हैं। 25 अगस्त को छठे दौर की वार्ता तय थी, लेकिन अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने इसे फिलहाल टाल दिया।
भारतीय अधिकारियों का कहना है कि समझौते की कोशिशें सितंबर-अक्टूबर तक जारी रहेंगी। हालांकि, खेती-बाड़ी और डेयरी सेक्टर को लेकर मतभेद बने हुए हैं।
भारत अमेरिकी दबाव के बावजूद जेनेटिकली मॉडिफाइड फसलों और डेयरी मार्केट को खोलने के पक्ष में नहीं है।

सीधा असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर
आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि टैरिफ बढ़ने से भारतीय सामान अमेरिकी बाजार में महंगे हो जाएंगे। इसका असर खासकर टेक्सटाइल, ऑटो पार्ट्स, स्टील और केमिकल्स जैसी इंडस्ट्री पर पड़ेगा।
निर्यात घट सकता है
लाखों नौकरियों पर खतरा मंडरा सकता है
सरकार के राजस्व में कमी आ सकती है

आगे की चुनौती
भारत के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती अमेरिकी दबाव और घरेलू हितों के बीच संतुलन बनाने की है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जल्द कोई समझौता नहीं हुआ तो आने वाले महीनों में उद्योग और रोजगार, दोनों पर गहरा असर देखने को मिलेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article