29.5 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

FCI में AGA(ऑटोमैटिक ग्रेन एनालाइजर) मशीन बंद होना डिजिटल इंडिया के खिलाफ: बृजमोहन अग्रवाल

Must read

नई दिल्ली/रायपुर, 16 दिसंबर 2025

रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में “द फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया राइस मिलर्स एसोसिएशन” (FARIMA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज संसद भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रहलाद जोशी से भेंट कर राइस उद्योग की गंभीर समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में FARIMA चेयरमैन श्री जी. वेंकटेश्वर राव, प्रेसिडेंट श्री तरसेम सैनी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री योगेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष श्री माखन लाल सिंहला शामिल थे। चर्चा का मुख्य फोकस भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा ऑटोमैटिक ग्रेन एनालाइज़र (AGA) मशीन बंद करने, VFR (वैरायटी फ्री रिजेक्शन) तथा फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (FRK) की समस्याओं पर रहा।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “AGA मशीन AI और इमेज प्रोसेसिंग से बिना मानवीय हस्तक्षेप के खाद्यान्न की गुणवत्ता तुरंत जांचती है, जो पारदर्शिता सुनिश्चित करती है। पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया विजन के तहत 2021-22 में पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा और 2023 में इसे देशव्यापी लागू करने का फैसला हुआ। फिर भी कुछ अधिकारियों के कारण इसे बंद कर राइस मिलर्स का उत्पीड़न हो रहा है।”

प्रतिनिधिमंडल ने FRK निर्माण में BIS-FSSAI मानकों के उल्लंघन का भी जिक्र किया। इससे उपभोक्ता स्वास्थ्य, किसान आय और सरकारी राजस्व प्रभावित हो रहा है। राइस मिलें बंद हो रही हैं और किसान कम दामों पर धान बेचने को मजबूर हैं।

सांसद ने AGA को तुरंत पुनः लागू करने और FRK व्यवस्था बंद करने की मांग की। मंत्री श्री प्रहलाद जोशी ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article