प्रकृति बचाने नया कदम सहयोग संस्था ने बढ़ाई पर्यावरण संरक्षण की औकात
बेमेतरा/छत्तीसगढ़ 15 अक्टूबर।
समाजसेवी संस्था सहयोग ने जल-जंगल-जमीन संरक्षण अभियान के तहत आत्मानंद स्कूल मैदान, सिंघोरी (खिलोरा रोड) में डॉ. एल. आर. साहू के पिता भूकलू राम साहू की पुण्य स्मृति और पुत्र दोवेन्द्र साहू के जन्मदिन पर 51 पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर संस्था पदाधिकारियों, स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों और नगरवासियों ने पौधों के संरक्षण व संवर्धन की शपथ ली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला, विशिष्ट अतिथि पत्रकार सुजीत शर्मा, ब्राह्मण समाज प्रांताध्यक्ष लेखमणी पांडे, सेजस स्कूल प्राचार्य चंद्राकर, समाजसेवी रमन काबरा और शिक्षाविद् विनोद तिवारी मंचस्थ रहे। संस्था अध्यक्ष डॉ. सुभाष चौबे ने बताया कि सहयोग संस्था ने अब तक जिले के 40 स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मुख्य अतिथि जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि “विकास के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। सहयोग संस्था का अभियान समाज के लिए प्रेरक है।” विशिष्ट अतिथि लेखमणी पांडे ने इसे सदस्यों का अभूतपूर्व योगदान बताया और कहा कि संस्था के लोगों के प्रयासों से बेमेतरा में हरियाली और रौनक आयी है।
कार्यक्रम में रमन काबरा ने कहा कि बेमेतरा जिले में एक भी बड़ा जंगल नहीं बचा है, इसलिए संस्था हर खाली जगह में वृक्षारोपण का प्रयास कर रही है। डॉ. लालाराम साहू ने अपने गांव में सफल नशा-रोधी अभियान की जानकारी दी। श्रीमती राधा सुनिल डागा (रायपुर) के सौजन्य से 50 अतिरिक्त छायादार पौधे लगाए गए, जिनमें नीम, पीपल और करंजा प्रमुख रहे।


