📻 मन की बात | Janchoupal36
🗓️ दिनांक: 29 जून 2025, रविवार
बेमेतरा/कवर्धा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 123वां एपीसोड आज पूरे देशभर की तरह छत्तीसगढ़ के बेमेतरा और कवर्धा जिलों में भी उत्साहपूर्वक सुना गया।
🔹 मुख्य बिंदु:
✅ 123वां एपिसोड – लोकतंत्र, अंतरिक्ष और पर्यावरण पर प्रधानमंत्री का संदेश
✅ बेमेतरा में जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की विशेष भागीदारी
✅ कवर्धा के ग्राम अतरिया में बूथ स्तर तक कार्यक्रम की सीधी सुनवाई
✅ गगनयान मिशन और अंतरिक्ष यात्री शुशांत शुक्ला को प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं
✅ लोकतंत्र रक्षकों को श्रद्धांजलि, पर्यावरण संरक्षण का आह्वान
बेमेतरा में सामूहिक रूप से सुना गया प्रसारण
नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, ज़िला भाजपा अध्यक्ष अजय साहू, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल हुए।
पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा,
“प्रधानमंत्री ने आपातकाल की विभीषिका को याद किया और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही गगनयान मिशन में गए शुशांत शुक्ला को शुभकामनाएँ दीं और पर्यावरण संरक्षण में जन सहभागिता का आह्वान किया।”
📍 उपस्थित प्रमुख चेहरे:
युगल देवांगन, राजू देवांगन, विकास तंबोली, नीतू कोठारी, आकीब मलकानी, देवराम साहू, अमरीका निर्मलकर, कमलेश वर्मा, नीलू शर्मा, संदीप यादव, वैभव तिवारी, भानु साहू, धनेंद्र साहू व अन्य कार्यकर्ता।
कवर्धा: बूथ स्तर पर भी कार्यक्रम की गूंज
ग्राम अतरिया (बूथ क्र. 227) में मन की बात का सीधा प्रसारण बुथ प्रभारी हरेंद्र सिंह राजपूत के संयोजन और ज़िला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी व मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी के निर्देशन में हुआ।
📍 उपस्थित गण:
जगदीश साहू, चंद्र कुमार साहू, लवकुमार साहू, मनोज मल्लाह, रवि साहू, महेंद्र यादव, मयंक मल्लाह, कान्हा मल्लाह, हेमकुमार साहू, नर्मदा मल्लाह, अरुण साहू, गोपी साहू, परमानंद यादव आदि।


