रायपुर/कवर्धा/छत्तीसगढ़ _04/11/2025
रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत राज्य स्थापना दिवस अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कवर्धा पहुंचेंगे। राज्योत्सव के समापन अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार पं. विवेक शर्मा एवं उनके साथी सुर_मय प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही विविध लोक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति होगी, जो छत्तीसगढ़ की लोक_संस्कृति की समृद्ध परंपरा को प्रदर्शित करेगी।


