अफसरशाही-नौकरशाही आज भी आम जनता की समस्याओं के समाधान में बड़ी बाधा बनी हुई है।सांसद विजय बघेल ने कहा यह कृत्य लोकतांत्रिक पदों का अपमान है
बेमेतरा /राज्योत्सव 04/11/2025
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती महोत्सव में बेमेतरा ज़िले का आयोजन अपनी भव्यता की बजाय विवादों के चलते सुर्खियों में आ गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और कलेक्टर की कार्यशैली के विरोध में पूरे आयोजन स्थल पर हंगामा मच गया। विधायक दीपेश साहू समेत कई भाजपा नेताओं ने कलेक्टर के व्यवहार के विरोध में कार्यक्रम स्थल से बहिर्गमन किया, जबकि क्षेत्रीय सांसद की उपस्थिति में नियमानुसार कार्यक्रम की गरिमा भंग होती दिखी।
सोशल मीडिया पर छाया बवाल, छत्तीसगढ़ महतारी की अनुपस्थिति पर सवाल
बेमेतरा राज्योत्सव को लेकर सोशल मीडिया पर भी जमकर विरोध देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्योत्सव में भाजपा जनप्रतिनिधियों के प्रति प्रशासन के व्यवहार की निंदा की और जिला प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। वे माननीय विधायक की बातों को नज़र अंदाज़ करने और छत्तीसगढ़ महतारी के पोस्टर-बैनर न लगाने को अपमानजनक बता रहे हैं। इन मुद्दों को लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।
जनहित और कानून व्यवस्था पर भी उठते सवाल
महोत्सव में जहां एक ओर जनहित से जुड़ी योजनाओं पर लापरवाही के आरोप हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। प्रधानमंत्री के ‘लखपति दीदी’ सपने पर उद्यानिकी विभाग की लापरवाही से सवाल उठे हैं, जबकि बेमेतरा में हाल ही हुए हिट एंड रन केस के बाद जनता के आक्रोश और पुलिस की कार्यप्रणाली ने कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया। थाना परिसर में चोरी के आरोप, चार घंटे की बहस और विभागों में वर्षों से जमे अधिकारियों पर जनता का असंतोष इस बात का संकेत है कि अफसरशाही-नौकरशाही आज भी आम जनता की समस्याओं के समाधान में बड़ी बाधा बनी हुई है।
निष्कर्ष:_जब तक अधिकारी बाबू एक ही जगह लंबे समय तक पदस्थ रहेंगे हालात ऐसे ही बनेंगे।


