31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

CG : आधार कार्ड बनाने नियम में बदलाव 15 जुलाई से चॉइस सेंटरों में नहीं बनेंगे आधार कार्ड

Must read

रायपुर। मिली जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई से आधार कार्ड बनाने और संशोधन के संबंध में कुछ बदलाव हो सकते हैं। अब केवल सरकारी लोक सेवा केदो में ही आधार कार्ड बनाए जाएंगे और अपडेशन किया जाएगा च्वाइस सेंटरों में आधार कार्ड बनाना और संशोधन पूरी तरह से बंद हो जाएगा।

लोक सेवा केंद्रों में ही किया जाएगा।
केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों के तहत अब किसी भी च्वाइस सेंटर में आधार कार्ड से जुड़ी कोई सेवा नहीं मिलेगी। यानी अब नए आधार कार्ड बनवाना हो या उसमें किसी तरह का संशोधन (Aadhar New Rules 2025) कराना हो, यह काम सिर्फ सरकारी लोक सेवा केंद्रों (Government Service Center) में ही होगा।

सूत्र अनुसार वर्तमान में लोक सेवा केंद्र केवल कलेक्टोरेट, निगम मुख्यालय और 6 जोन दफ्तरों में ही हैं। इसके अलावा श्याम प्लाजा पंडरी में निजी कंपनी को आधार कार्ड बनाने का काम दिया गया है। कंपनी इसके लिए चार्ज करती है।

9 सेंटरों में ही बनाए जाएंगे आधार कार्ड.
शहर में अभी करीब 60 च्वाइस सेंटर हैं। यहां लोग अपनी दूरी के अनुसार पहुंचकर आधार कार्ड बनवाते हैं।60 केंद्रों में आधार बनना बंद होने के बाद केवल 9 सेंटरों में ही बनाए जाएंगे। इससे शहर के अलग-अलग इलाकों में रहने वालों को आधार बनवाने के लिए दूर जाना पड़ेगा। सेंटर कम होने पर भीड़ भी बढ़ेगी, ऐसी स्थिति र्में लोगों को इंतजार भी करना पड़ेगा ।

च्वाइस सेंटर संचालक नाराज होगी वित्तीय संकट
सरकार के इस फैसले से च्वाइस सेंटर वाले खासे नाराज हैं। उनका कहना है कि च्वाइस सेंटरों से पहले ही पूरी तरह के प्रमाण पत्र नहीं बनाते हैं। आधार कार्ड से उन्हें कमीशन मिल जाता था, जिससे सेंटर चलाने में मदद मिलती थी। अभी सेंटर का किराया, स्टाफ की सैलरी, बिजली का बिल समेत कई खर्चे होते हैं। ऐसे में आधार कार्ड बनाने का काम छिनने के बाद सेंटर चलाने में भी दिक्कत होगी।
इसमें अफसरों का कहना है
चिप्स के अफसरों का कहना है कि च्वाइस सेंटर वालों को विकल्प दिया गया है वे चाहे तो अपना सेटअप सरकारी सेंटरों में भी लगा सकते हैं।उनसे आवेदन भी मंगाए गए हैं।
कमीशन कम किया गया है?
चॉइस सेंटर वालों का कहना है कि लोक सेवा केंद्रों में बैठकर काम करने पर उनका कमीशन कम कर दिया गया है। इससे उन्हें खास लाभ नहीं होगा। यही वजह है कि कुछ सेंटर वालों ने इस काम लिए सहमति दी है।

आधार कार्ड में बदलाव क्यूआर कोड बेस्ड आधार सुविधा
आप ऑनलाइन अपना पता बदल सकते हैं। लेकिन अगर आप नाम, मोबाइल नंबर या जन्मतिथि बदलना चाहते हैं, तो यह काम अभी भी आधार केंद्र से ही हो सकता है। हालांकि, जल्द ही एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा, जिसमें क्यूआर कोड बेस्ड आधार की सुविधा होगी।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article