31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

युवा शक्ति के 25 स्वर्णिम वर्ष — छत्तीसगढ़ की रजत जयंती, “एक गौरवगाथा”:_बृजमोहन अग्रवाल

Must read

संपादकीय लेख/बृजमोहन अग्रवाल _27/10/2025

छत्तीसगढ़ अपने स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। एक युवा राज्य, जिसने अपनी संस्कृति, संसाधन और संघर्ष की शक्ति के बल पर नए भारत के विकास का प्रतीक बनने का गौरव पाया है। यह अवसर केवल उत्सव का नहीं, बल्कि उन सपनों को याद करने का भी है जिनके बीज भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बोए थे। उनकी दूरदृष्टि और आत्मविश्वास ने इस धरती को उसकी विशिष्ट पहचान “छत्तीसगढ़ राज्य” के रूप में दी।

पौने तीन दशक की यह यात्रा मेहनत, आत्मसम्मान और निरंतर प्रगति की कहानी है।छग अब केवल भौगोलिक सीमा नहीं, बल्कि ऊर्जा, अनुभव और आत्मविश्वास से भरा हुआ युवा राज्य बन चुका है। यहां की मिट्टी ने हर चुनौती को अवसर में बदला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जिस मजबूती से छत्तीसगढ़ ने लाल आतंक पर निर्णायक प्रहार किया है, वह इतिहास बन गया है। अब यह प्रदेश आत्मनिर्भरता, सुशासन और सुरक्षा के तीन स्तंभों पर मजबूती से खड़ा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जिस मजबूती से छत्तीसगढ़ ने लाल आतंक पर निर्णायक प्रहार किया है, वह इतिहास बन गया है।

“1 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी जी रायपुर में रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे—यह सभा छत्तीसगढ़ को पहचान देने वाले स्वप्नदृष्टाओं को सम्मान है। 5 नवंबर को सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम का हवाई प्रदर्शन इस उत्सव को नयी ऊंचाई देगा, और आत्मविश्वास व संभावनाओं के नए युग की शुरुआत का प्रतीक बनेगा।”

इस रजत जयंती पर हम सब संकल्प लें कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सशक्तिकरण के रास्ते पर छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए। युवा, मातृशक्ति, किसान और उद्यमियों का योगदान मिलकर प्रदेश को देश की तरक्की की राह में अग्रणी बनाएगा। यही रजत जयंती का असली अर्थ और छत्तीसगढ़ का स्वर्णिम भविष्य है।”

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article